• Home
  • राजनीति
  • एनकाउंटर पर संग्राम: बिहार की सियासत गरमाई, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
Image

एनकाउंटर पर संग्राम: बिहार की सियासत गरमाई, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

पटना, 01 मई (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में इन दिनों अपराध, एनकाउंटर और कानून व्यवस्था को लेकर जबरदस्त घमासान छिड़ गया है। भागलपुर और सिवान में हाल ही में हुए पुलिस एनकाउंटर के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विपक्षी दलों के आरोपों पर जोरदार पलटवार किया है। रामकृपाल यादव ने कहा कि आज का बिहार पहले से पूरी तरह बदल चुका है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल में अपराधियों का बोलबाला था और वही उस दौर के असली “सम्राट” थे। अब हालात ऐसे हैं कि अपराधी खुलेआम घूमने के बजाय छिपने को मजबूर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है। “जो भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे पुलिस और प्रशासन सख्ती से जवाब देगा,” उन्होंने कहा। उनके मुताबिक राज्य में अब अमन-चैन का माहौल है और आम लोग खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं हाल ही में दो कथित यादव अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए और इसे जातीय रंग देने का आरोप लगाया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि विपक्ष अपने पुराने शासनकाल को भूल गया है, जब अपराधियों को खुला संरक्षण मिलता था। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि बिहार में अपराधी ही “सम्राट” बन गए हैं। ऐसे में एनकाउंटर की घटनाओं ने बिहार की सियासत को और गरमा दिया है, जहां कानून व्यवस्था का मुद्दा अब राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top