• Home
  • मौसम
  • आसमान से आफत—तूफान, ओले और 70 किमी/घंटा हवाओं का कहर
Image

आसमान से आफत—तूफान, ओले और 70 किमी/घंटा हवाओं का कहर

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (अशोक “अश्क”) अप्रैल की शुरुआत जहां आमतौर पर भीषण गर्मी का संकेत देती है, वहीं इस बार मौसम ने चौंकाने वाला और खतरनाक मोड़ ले लिया है। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों ने गर्मी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है और अब हालात और बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि यह अस्थिरता अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि आने वाले दिनों में इसका असर और व्यापक हो सकता है। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में दिन में ही अंधेरा छा गया। काले बादलों के घने घेरे, तेज आंधी, मूसलधार बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इस बेमौसमी बदलाव से तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन विशेषज्ञ इसे अस्थायी राहत मान रहे हैं।

करीब एक हजार किलोमीटर लंबे क्षेत्र में फैले बादलों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, भूमध्यसागर से आने वाली ठंडी और नमी से भरी हवाएं पश्चिमी विक्षोभ के रूप में भारत पहुंचती हैं, जो इस असामान्य मौसम का मुख्य कारण हैं। इनके चलते अचानक मौसम बदलता है, काले बादल छाते हैं, तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अब यह खतरनाक सिस्टम उत्तर भारत से खिसककर मध्य भारत की ओर बढ़ रहा है। रविवार को झांसी, ग्वालियर और उत्तर मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज तूफान की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ उखड़ने, बिजली व्यवस्था ठप होने और कच्चे ढांचे गिरने का खतरा है। सबसे ज्यादा चिंता किसानों के लिए है। ओलावृष्टि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। राजस्थान और हरियाणा में पहले ही तबाही देखी जा चुकी है, और अब मध्य प्रदेश व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान खतरे की जद में हैं।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top