• Home
  • मौसम
  • सुबह 7 बजे ही 35 डिग्री का एहसास: भीषण लू से नालंदा बेहाल, सड़कें सूनी, लोग घरों में कैद
Image

सुबह 7 बजे ही 35 डिग्री का एहसास: भीषण लू से नालंदा बेहाल, सड़कें सूनी, लोग घरों में कैद

नालंदा, 21 मई (अविनाश पांडेय) जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि सुबह सात बजे ही तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच जा रहा है, जबकि लोगों को 35 डिग्री तक की झुलसाने वाली गर्मी महसूस हो रही है। सुबह नौ बजे के बाद सड़कें वीरान होने लगती हैं और दोपहर में हालात और भयावह हो जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे वास्तविक तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन कम होती नमी के कारण लोगों को 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक की तपिश महसूस हो रही है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 21 से 25 मई तक जिले में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री रहने की संभावना है। भीषण गर्मी का असर शहर से लेकर गांव तक साफ दिख रहा है। पक्के मकान तंदूर की तरह तप रहे हैं और पंखे भी गर्म हवा उगलने लगे हैं। रात में लोग खुले स्थानों पर राहत तलाशते नजर आ रहे हैं। बारिश की कमी और तेज गर्मी के कारण सांप समेत जहरीले जीव-जंतु भी रिहायशी इलाकों में निकलने लगे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी फुटपाथ दुकानदारों, ठेला चालकों और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है।

हरनौत बाजार में स्थायी सब्जी मंडी और शेड नहीं होने से लोग तेज धूप में काम करने को मजबूर हैं। गोनावा रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ शिमा कुमारी ने किसानों को सुबह-शाम हल्की सिंचाई, मल्चिंग अपनाने और दिन में कीटनाशक छिड़काव नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने पशुओं को छायादार स्थान में रखने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की अपील की।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top