• Home
  • मौसम
  • नौतपा से पहले बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-बारिश के बीच झुलसाएगी लू
Image

नौतपा से पहले बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-बारिश के बीच झुलसाएगी लू

नई दिल्ली, 25 मई (अशोक “अश्क”) दिल्ली-एनसीआर में नौतपा शुरू होने से पहले ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तेज आंधी, धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 25 से 27 मई तक दिल्ली-एनसीआर में हीट वेव का असर जारी रहेगा। 25 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है।

इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। हालांकि दोपहर और शाम के समय तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।26 और 27 मई को भी तापमान 44 डिग्री के आसपास बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लू और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।हालांकि 28 मई से मौसम में राहत के संकेत मिल रहे हैं। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान घटकर 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं 29 और 30 मई को तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

इन दिनों अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है तथा बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार नौतपा के शुरुआती दिनों में तेज हवाओं और बारिश के कारण पारा 46 डिग्री के पार जाने की संभावना कम है। बावजूद इसके दोपहर के समय लू का खतरा बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, धूप में बाहर निकलने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

Releated Posts

बिहार में मानसून अटैक: झमाझम बारिश से मिली राहत, 5 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

पटना, 08 जिले (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर जोरदार दस्तक देते हुए मंगलवार को…

बिहार में मौसम का यू-टर्न: 20 जिलों पर बारिश-वज्रपात का खतरा, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट से बढ़ी चिंता

पटना, 06 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून की लंबी बेरुखी के बाद मौसम ने अचानक करवट लेनी…

बिहार में मौसम का गरज, वज्रपात और तेज आंधी का खतरा, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना, 05 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान…

डबल अलर्ट से दहला बिहार: चार जिलों में ऑरेंज वार्निंग, 24 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश-बिजली को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

पटना, 02 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top