• Home
  • Uncategorized
  • अंधविश्वास का खौफनाक खेल: भूत-प्रेत के शक में बुजुर्ग की गंडासा-बल्लम से निर्मम हत्या

अंधविश्वास का खौफनाक खेल: भूत-प्रेत के शक में बुजुर्ग की गंडासा-बल्लम से निर्मम हत्या

कैमूर, 03 मई (अजय मिश्रा) चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अंधविश्वास ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। भूत-प्रेत के शक में दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों ने 62 वर्षीय बुजुर्ग नखडू शर्मा की गंडासा और बल्लम से काट-काट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चैनपुर बक्सरिया मोहल्ला वार्ड-13 निवासी स्व. शिव मूरत शर्मा के पुत्र नखडू शर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की बहू तारा देवी ने बताया कि गांव के ही राजदेव शर्मा, घुरपत शर्मा और उनके परिवार से लंबे समय से भूत-प्रेत को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी आरोपियों ने उनके घर में घुसकर बकरे की हत्या कर दी थी, जिसकी शिकायत थाना में की गई थी। तब पुलिस ने कार्रवाई के बजाय समझौता करा दिया था। परिजनों ने उसी समय आशंका जताई थी कि भविष्य में बड़ी घटना हो सकती है।रविवार को उसी विवाद ने फिर हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि घुरपत शर्मा, बिगन शर्मा, राजदेव शर्मा समेत कई लोग घर में घुस आए और नखडू शर्मा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बेरहमी से मारपीट करते हुए उन्हें खींचकर छत पर ले जाया गया, जहां उनकी हत्या कर शव नीचे फेंक दिया गया।

घायल अवस्था में परिजन उन्हें आनन-फानन में भभुआ सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के 16 वर्षीय भगवान शर्मा ने आरोप लगाया कि एक मई को नखडू शर्मा ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसका हाथ टूट गया था। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top