• Home
  • मुख्य समाचार
  • जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी
Image

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय, समस्तीपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला सांख्यिकी कार्यालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में छात्राओं को जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया, प्रमाण-पत्र की उपयोगिता और सरकारी योजनाओं में इसकी भूमिका की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार गुप्ता, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रवीण झा एवं डीपीओ, नमामि गंगे नीरजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि जन्म-मृत्यु का समय पर और सही पंजीकरण प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे आधिकारिक अभिलेख दुरुस्त रहने के साथ विश्वसनीय जनसंख्या संबंधी आंकड़े तैयार होते हैं और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद मिलती है।

उन्होंने छात्राओं से स्वयं जागरूक होने के साथ परिवार और समाज में भी जानकारी फैलाने की अपील की।प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है। डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि विश्वसनीय सांख्यिकीय आंकड़े विकास योजनाओं की रीढ़ हैं। पवन कुमार सिंह ने पंजीकरण की प्रक्रिया और सही विवरण देने की आवश्यकता समझाई। प्रवीण झा ने प्रमाण-पत्र की उपयोगिता बताई, जबकि नीरजेश कुमार ने विद्यार्थियों की जनजागरूकता में भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

इसके बाद क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। पुष्पम कुमारी ने प्रथम, बुशरा प्रवीण ने द्वितीय तथा श्रेया अमबस्टा और दिव्या भारती ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। पूजा कुमारी चतुर्थ रहीं।आयोजन में सुमन सौरव, किशन कुमार और संजीत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर डॉ. सुरेश साह, डॉ. संगीता, डॉ. पर्णम शर्मा, डॉ. पिंकी कुमारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

समस्तीपुर के उद्यमियों को मिला ग्लोबल बाजार से जुड़ने का मंत्र, एक्सपोर्ट वर्कशॉप में खुला कारोबार और रोजगार का नया द्वार

समस्तीपुर, 12 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने और कारोबार के विस्तार के साथ…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top