• Home
  • Crime
  • बिहार में आईटीसी घोटाले का बड़ा खेल: 3 साल में 1162 करोड़ की हेराफेरी, गिरफ्तारी सिर्फ दो
Image

बिहार में आईटीसी घोटाले का बड़ा खेल: 3 साल में 1162 करोड़ की हेराफेरी, गिरफ्तारी सिर्फ दो

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) में हेराफेरी का खेल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर गिरफ्तारी के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। पिछले तीन वित्तीय वर्षों में राज्य में आईटीसी धोखाधड़ी के 361 मामले सामने आए, जिनमें 124? करोड़ नहीं, बल्कि कुल 1595 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शामिल रही। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान सिर्फ दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। दोनों गिरफ्तारियां 2025-26 में हुईं। इसके मुकाबले देशभर में इसी अवधि में 718 गिरफ्तारियां दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार 2023-24 में बिहार में आईटीसी धोखाधड़ी के 59 मामले सामने आए और 85.60 करोड़ रुपये की हेराफेरी पकड़ी गई। 2024-25 में मामले बढ़कर 101 हो गए और राशि 347.12 करोड़ रुपये पहुंच गई।

2025-26 में स्थिति और गंभीर हुई। मामले बढ़कर 201 हो गए, जबकि हेराफेरी की रकम 1162.53 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। देश में भी आईटीसी फर्जीवाड़े का दायरा लगातार बढ़ा है। 2023-24 में 9190 मामले और 182 गिरफ्तारियां हुईं। 2024-25 में 15,283 मामलों में 178 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 2025-26 में 30,162 मामले सामने आए और 358 गिरफ्तारियां हुईं। आईटीसी घोटाले में बोगस फर्म, फर्जी बिलिंग और शेल कंपनियां बड़ा हथियार बन रही हैं। कई बार नौकरी या छोटे ऋण का झांसा देकर लोगों के दस्तावेज हासिल कर उनके नाम पर फर्जी कंपनियां खड़ी कर दी जाती हैं। कबाड़, कोयला, लोहा, स्टील और अलकतरा जैसे क्षेत्रों में नकद लेन-देन का फायदा उठाकर फर्जी बिलों के जरिये आईटीसी का दावा किया जाता है।

बिहार में पिछले कुछ महीनों में 50 से अधिक शेल फर्मों का पता लगाया गया है। वहीं, जीएसटी अधिकारियों की गिरफ्तारी शक्ति से जुड़े प्रावधानों में बदलाव की तैयारी भी चल रही है। सात अक्टूबर को प्रस्तावित जीएसटी काउंसिल बैठक में इस पर सहमति बनने की संभावना है। इसके बाद संसद के शीतकालीन सत्र में संशोधन प्रस्ताव आ सकता है। आईटीसी व्यवस्था में खरीद पर चुकाए गए जीएसटी को बिक्री की देनदारी से घटाने की सुविधा मिलती है। फर्जी नेटवर्क इसी व्यवस्था का दुरुपयोग कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब चुनौती ऐसे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने और दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई की है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top