📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • खेल
  • नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान
Image

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के लाल दीपक कुमार ने जिले का मान बढ़ाया है। नेपाल में आयोजित फोर नेशन कबड्डी कप में भारतीय जूनियर कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दीपक ने टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने सम्मानित कर हौसला बढ़ाया है।जिला प्रशासन बक्सर की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी, खेल कार्यालय श्रीमती निहारिका छवि ने दीपक कुमार को शॉल, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ी की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि दीपक कुमार ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम, लगन और बेहतरीन खेल कौशल के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर बक्सर और बिहार का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता से जिले के दूसरे युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।

खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए नियमित अभ्यास और कठिन मेहनत जारी रखनी चाहिए।जिला प्रशासन ने दीपक की उपलब्धि की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश और जिले का गौरव बढ़ाते रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने में उनकी भूमिका ने बक्सर के उभरते खिलाड़ियों के सामने सफलता की नई मिसाल पेश की है।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top