• Home
  • Crime
  • एकमा में खूनी झड़प से सनसनी: चाकूबाजी में तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
Image

एकमा में खूनी झड़प से सनसनी: चाकूबाजी में तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

पटना, 04 अक्टूबर (पटना डेस्क) छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसा परसागढ़ गांव में दो गुटों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। चाकूबाजी की इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। तीन मौतों के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।जानकारी के अनुसार, परसा परसागढ़ में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हिंसक झड़प होने लगी। इसी दौरान चाकू से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया गया। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान तीन ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान छपरा निवासी अंकुर पटेल उर्फ धोनी, मुकेश कुमार और रमेश यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि मुकेश कुमार और रमेश यादव की मौत छपरा सदर अस्पताल में हुई। वहीं, अंकुर पटेल उर्फ धोनी ने एकमा के निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में घायल विवेक कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें पटना रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अंकुर पटेल अपने मामा के घर परसा परसागढ़ आया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया।

हमले में चार लोग घायल हुए, जिनमें तीन की जान चली गई।घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस विवाद की असली वजह और चाकूबाजी में शामिल आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top