• Home
  • रेलवे
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली से बिहार तक दौड़ेंगी 8 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, भीड़ से निपटने की तैयारी तेज
Image

त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली से बिहार तक दौड़ेंगी 8 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, भीड़ से निपटने की तैयारी तेज

समस्तीपुर, 30 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) आगामी पर्व-त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली, आनंद विहार, शकूरबस्ती और योगनगरी ऋषिकेश समेत कई प्रमुख शहरों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों से बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल (04008/04007) 10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। ट्रेन हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज होते हुए जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रविवार को जोगबनी से चलेगी।

दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल (04010/04009) 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली से चलेगी। यह बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल और बैरगनिया होते हुए सीतामढ़ी पहुंचेगी। वापसी शनिवार को होगी। आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल (04028/04027) 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में बुधवार और शनिवार को परिचालन होगा।योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल (04314/04313) 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी सोमवार को होगी।नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल (04072/04071) 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

यह हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा होते हुए सुपौल पहुंचेगी। इसके अलावा शकूरबस्ती-दरभंगा (04098/04097) सप्ताह में छह दिन, दिल्ली-कामाख्या (04076/04075) साप्ताहिक और आनंद विहार-लौकहा बाजार (04014/04013) प्रतिदिन चलेगी। रेलवे की इस व्यवस्था से त्योहारों में घर लौटने और वापस जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top