📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान
Image

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक बाद जस्टिस विक्रम नाथ देश के अगले मुख्य न्यायाधीश (CJI) का पद संभालने जा रहे हैं। उनके CJI बनने की खबर के साथ ही यूनिवर्सिटी का करीब सौ साल पुराना लॉ विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2018 में जस्टिस नाथ को विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया था।जस्टिस विक्रम नाथ ने 1986 में लखनऊ यूनिवर्सिटी के शिया पीजी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई पूरी की। अगले वर्ष उन्होंने वकील के रूप में पंजीकरण कराया। वर्ष 2004 में इलाहाबाद हाई कोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त होने से पहले उन्होंने 17 साल से अधिक समय तक वकालत की।

2006 में वे स्थायी न्यायाधीश बने। अगस्त 2021 में सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति से पहले वह गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे।15 अप्रैल 2022 को जस्टिस नाथ शिया पीजी कॉलेज में हजरत इमाम मोहम्मद तकी बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए कहा था कि कॉलेज ने उनकी सफलता में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने कहा था कि अगर शिया कॉलेज नहीं होता तो वह कुछ भी नहीं होते। गुजरात हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहते हुए उन्होंने कोर्ट की कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू कराई थी। इसे देश में किसी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की ओर से ऐसी शुरुआती पहलों में माना गया। उनकी पत्नी प्रो. संगीता श्रीवास्तव भी शिक्षाविद हैं और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की कुलपति रह चुकी हैं।

शिया पीजी कॉलेज के प्रवक्ता प्रदीप शर्मा के मुताबिक, जस्टिस नाथ ने समारोह में अपने छात्र जीवन की यादें साझा की थीं। वहीं, पूर्व डीन प्रो. एके अवस्थी ने लॉ विभाग की समृद्ध परंपरा का उल्लेख किया। 1921 में स्थापित इस फैकल्टी ने न्यायपालिका और कानून के क्षेत्र को कई नामी हस्तियां दी हैं। प्रो. आरयू सिंह जैसे शिक्षाविदों ने विभाग को नई दिशा दी। उनके छात्रों में संवैधानिक कानून के विशेषज्ञ वीएन शुक्ला भी शामिल रहे। जस्टिस एएस आनंद, जस्टिस सगीर अहमद और जस्टिस ब्रजेश कुमार जैसे नाम भी इस संस्थान से जुड़े रहे हैं।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार…

नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

बक्सर, 26 नवंबर (विक्रांत) युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक…

सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) भारतीय कृषि को नई तकनीक, आधुनिक अनुसंधान और नवाचारों से जोड़ने के लिए बिहार…

आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन…

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top