• Home
  • Crime
  • शटर तोड़कर ज्वेलर्स में भीषण चोरी: 13.95 लाख के जेवर-नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, फॉरेंसिक जांच के साथ संदिग्धों की तलाश तेज
Image

शटर तोड़कर ज्वेलर्स में भीषण चोरी: 13.95 लाख के जेवर-नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, फॉरेंसिक जांच के साथ संदिग्धों की तलाश तेज

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) जमुई नगर थाना क्षेत्र के मनीअड्डा चौक स्थित जितेन्द्र ज्वेलर्स में शुक्रवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर तिजोरी व शोकेस में रखे सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा गल्ले में रखे 1.95 लाख रुपये नकद समेत करीब 13.95 लाख रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत और आक्रोश है। धर्मपुर निवासी जितेन्द्र राम मनीअड्डा चौक पर लंबे समय से आभूषण की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे।

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, देर रात चोरों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाकर मजबूत शटर तोड़ा और दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद 26 ग्राम सोने के जेवर, जिसकी कीमत करीब 3.90 लाख रुपये बताई गई है, तथा करीब तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण, जिनका अनुमानित मूल्य 5.10 लाख रुपये है, चोरी कर लिए। चोर ग्राहकों द्वारा ऑर्डर और मरम्मत के लिए रखे गए करीब तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण भी ले गए। इसके अलावा गल्ले का ताला तोड़कर 1.95 लाख रुपये नकद भी उड़ा लिए।

शनिवार सुबह करीब चार बजे ग्रामीणों ने दुकान का टूटा शटर देखा और जितेन्द्र राम को सूचना दी। पत्नी सरिता देवी के साथ पहुंचे दुकानदार ने अंदर बिखरा सामान और खाली गल्ला देखा। पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित किए। नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी व फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी शुरू कर दी है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top