• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • डुमरांव में धूमधाम से मनी डॉ. रतनप्पा की जयंती, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Image

डुमरांव में धूमधाम से मनी डॉ. रतनप्पा की जयंती, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बक्सर, 16 सितंबर (विक्रांत) डुमरांव के महरौरा रोड मोड़ पर मंगलवार को बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की डुमरांव नगर इकाई के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य डॉ. रतनप्पा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमएलसी शीला पंडित ने डॉ. रतनप्पा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया।

उन्होंने उनके जीवन और सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति डुमरांव नगर के अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद धीरज कुमार ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव उपेंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में बक्सर जिला अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद, बक्सर महिला कुम्हार की जिलाध्यक्ष रेनू प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचीज प्रजापति, भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नंदलाल पंडित, जदयू नेता अशोक कुमार प्रजापति समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा विवेक कुमार प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, अर्जुन कुमार प्रजापति, अनंत कुमार प्रजापति, विकास कुमार प्रजापति, मनोज कुमार प्रजापति, नंदजी प्रजापति, अवधेश कुमार प्रजापति, बुधन प्रजापति और हरिशंकर प्रजापति सहित सैकड़ों लोग समारोह में शामिल हुए।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. रतनप्पा के स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान निर्माण से जुड़े योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को समाज के बीच पहुंचाने पर जोर दिया। जयंती समारोह को लेकर महरौरा रोड मोड़ पर दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा।

Releated Posts

चिकित्सा के बाद शिक्षा जगत में नई जिम्मेदारी, डॉ. आर.के. सिंह बने लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के प्रेसीडेंट

लखनऊ, 22 सितंबर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले मेथोडिस्ट अस्पताल…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

सेवा की विरासत से चिकित्सा के शिखर तक का सफर, डॉ. आरके सिंह की जिंदगी बनी प्रेरणा की मिसाल

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) सेवा की विरासत, चिकित्सा के प्रति समर्पण और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता ने डॉ.…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

शराबी पति की मारपीट से टूटा रिश्ता, सखी वन स्टॉप सेंटर ने 4 महीने बाद फिर बसाया घर

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) महिला हेल्पलाइन से शुरू हुई पहल, काउंसलिंग और जनप्रतिनिधि के सहयोग से हुआ सम्मानजनक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top