• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में 5 साल के बच्चे का सिर और हाथ गायब शव मिला, इलाके में सनसनी
Image

बेगूसराय में 5 साल के बच्चे का सिर और हाथ गायब शव मिला, इलाके में सनसनी

बेगूसराय, 24 सितम्बर (धरम कुमार) जिले के धनकोल पंचायत में पांच वर्षीय बच्चे का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव ब्लान नदी के बांध किनारे बरामद हुआ। उसकी हालत बेहद खराब थी और सिर व दोनों हाथ गायब थे। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर तेघड़ा थाना पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।परिजनों ने बरामद शव की पहचान धनकोल पंचायत के वार्ड नंबर-5 निवासी मोहम्मद शकील के करीब पांच वर्षीय बेटे मोहम्मद शुफियान के रूप में की है। परिवार के मुताबिक, शुफियान 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन दोपहर करीब ढाई बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था।

इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने गांव, मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां तलाश की। बच्चे की खोज में माइकिंग भी कराई गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने तेघड़ा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि शुफियान अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। करीब तीन महीने पहले परिवार पिता मोहम्मद शकील के इलाज के लिए गांव आया था। फिलहाल शकील का उपचार चल रहा है। बच्चे की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों को सामने लाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की गई। शव मिलने के बाद सड़क जामघटना से आक्रोशित लोगों ने बरौनी-भगवानपुर रोड पर धनकोल के पास जाम लगा दिया।

ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।FSL और डॉग स्क्वायड से होगी जांचमामले की गंभीरता को देखते हुए तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम और डॉग स्क्वायड की मदद लेने की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस बच्चे की मौत की वजह, घटनाक्रम और शव को बांध किनारे फेंके जाने के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Releated Posts

दिनदहाड़े CSP संचालक को गोली मारकर 3 लाख लूटे: बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में गया रेफर

पटना, 24 सितम्बर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

जमुई के बाद समस्तीपुर में सनसनी: नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल, चार आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर, 24 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) बिहार में जमुई की घटना के बाद अब समस्तीपुर से नाबालिग लड़की के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

जमुई छात्रा मामले पर प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) जमुई में छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर जन सुराज…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

फोन-पे पर 1600 रुपये ट्रांसफर होते ही दबोचा गया सकरबासा पंचायत का सरपंच: ग्राहक बनकर पहुंची उत्पादविभाग की टीम, सहयोगी भी गिरफ्तार

बेगूसराय, 22 सितंबर (धरम कुमार) शराब तस्करी के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई में सोमवार की शाम उस…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top