📅 शनिवार, 28 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति
  • Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • समाज सेवा और चिकित्सा में योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह होंगे सम्मानित: लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज में 26 सितंबर को होगा समारोह, सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा जाएगा
Image

समाज सेवा और चिकित्सा में योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह होंगे सम्मानित: लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज में 26 सितंबर को होगा समारोह, सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा जाएगा

लखनऊ, 24 सितंबर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. आर.के. सिंह को आगामी 26 सितंबर को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह है। समारोह का आयोजन बिहार के चिकित्सा संस्थान डिजिटल हेल्थ केयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, वैशाली के निदेशक डॉ. निश्चल तथा महावीर कैंसर अनुसंधान एवं शोध केंद्र, पटना के वरीय विज्ञानी डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, डॉ. सिंह को चिकित्सा सेवाओं के साथ समाजहित में किए गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।सम्मान समारोह में नई दिल्ली की वैज्ञानिक एवं जीईएनआई (एआई) परिवार की सदस्य श्रीमती सृष्टि सिंह, निर्मल कुमार, जीईएनआई (एआई) एसआर इंस्टीट्यूशन, लखनऊ के निदेशक कौशल रघुवंशी, बिहार के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार विक्रांत तथा वाराणसी के फोटोग्राफर राजेश कुमार रावत सहित कई प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे।

आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य चिकित्सा सेवा और समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना है। डॉ. आर.के. सिंह के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में चिकित्सा, विज्ञान, सामाजिक सेवा और पत्रकारिता से जुड़े प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

आयोजकों के अनुसार, ऐसे सम्मान से समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को प्रोत्साहन मिलता है तथा युवाओं को मानवता और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Releated Posts

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) आम लोगों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही और अनावश्यक देरी अब बर्दाश्त…

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top