• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • चिकित्सा के बाद शिक्षा जगत में नई जिम्मेदारी, डॉ. आर.के. सिंह बने लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के प्रेसीडेंट
Image

चिकित्सा के बाद शिक्षा जगत में नई जिम्मेदारी, डॉ. आर.के. सिंह बने लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के प्रेसीडेंट

लखनऊ, 22 सितंबर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले मेथोडिस्ट अस्पताल प्रताप सागर के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह उर्फ डॉ. आर.के. सिंह को लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज का प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। उनके इस नए दायित्व की खबर से चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। डॉ. आर.के. सिंह लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मेथोडिस्ट अस्पताल के चिकित्सकीय प्रबंधन के साथ अब उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिला है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों का कहना है कि चिकित्सा सेवा के अनुभव का लाभ शिक्षा जगत को भी मिलेगा।

लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के प्रेसीडेंट का दायित्व संभालने के बाद डॉ. सिंह ने कहा कि प्रभु की प्रेरणा से उन्हें समाज में चिकित्सकीय सेवा के साथ शिक्षा की लौ को और तेज करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करते हुए शिक्षा की रोशनी समाज के हर कोने तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। डीके कॉलेज के सेवानिवृत्त अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. कामता प्रसाद सिन्हा ने डॉ. सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में सफल व्यक्तित्व के रूप में पहचान बनाने वाले डॉ. सिंह शिक्षा जगत में भी अपनी जिम्मेदारी प्रभावी ढंग से निभाएंगे।

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. धीरेन्द्र सिंह, विश्वविद्यालय इंस्पेक्टर प्रो. राजू मोची, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार उर्फ बीनू, लखनऊ स्थित एसआर इंस्टीच्यूशन के निदेशक कौशल रघुवंशी तथा कृषि कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार सिन्हा ने डॉ. आर.के. सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

शिक्षाविदों और प्रबुद्धजनों ने डॉ. सिंह के नए दायित्व का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। चिकित्सा और शिक्षा—दोनों क्षेत्रों से जुड़ी इस नई भूमिका को उनके सामाजिक सरोकारों के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

Releated Posts

सेवा की विरासत से चिकित्सा के शिखर तक का सफर, डॉ. आरके सिंह की जिंदगी बनी प्रेरणा की मिसाल

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) सेवा की विरासत, चिकित्सा के प्रति समर्पण और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता ने डॉ.…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

शराबी पति की मारपीट से टूटा रिश्ता, सखी वन स्टॉप सेंटर ने 4 महीने बाद फिर बसाया घर

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) महिला हेल्पलाइन से शुरू हुई पहल, काउंसलिंग और जनप्रतिनिधि के सहयोग से हुआ सम्मानजनक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

डुमरांव में धूमधाम से मनी डॉ. रतनप्पा की जयंती, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बक्सर, 16 सितंबर (विक्रांत) डुमरांव के महरौरा रोड मोड़ पर मंगलवार को बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top