• Home
  • मुख्य समाचार
  • NSS दिवस पर सेवा की मिसाल: बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए ₹50 हजार, खाद्य सामग्री और कपड़े
Image

NSS दिवस पर सेवा की मिसाल: बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए ₹50 हजार, खाद्य सामग्री और कपड़े

बक्सर, 24 सितम्बर (विक्रांत) बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर के बैठक सभागार में 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपराह्न तीन बजे आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की सह अधिष्ठाता-सह-प्राचार्य डॉ. रूबी रानी ने की। इस अवसर पर अकादमिक प्रभारी डॉ. चंदा कुशवाहा, डॉ. स्वप्निल भारती, छात्रावास अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार, NSS कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुबोर्ना रॉय चौधरी सहित कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने NSS स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय परिवार और स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि NSS विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता में जुटे स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की और ‘Not Me But You’ के मूल भाव को आपदा के समय सेवा के माध्यम से सार्थक करने का आह्वान किया। बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 50 हजार रुपयेNSS स्वयंसेवकों ने शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों से सहयोग राशि एकत्र कर करीब 50 हजार रुपये जुटाए। इसके साथ सूखा खाद्य पदार्थ और कपड़े भी एकत्र किए गए। इन सामग्रियों को आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किया जाएगा।

डॉ. रूबी रानी ने स्वयं से पहले समाज और जरूरतमंदों को रखने की भावना अपनाने का संदेश दिया। अकादमिक प्रभारी डॉ. चंदा कुशवाहा और छात्रावास अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने भी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सामाजिक उत्तरदायित्व, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण पर प्रेरक भाषण दिए। देशभक्ति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े गीतों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। NSS कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुबोर्ना रॉय चौधरी ने सेवा कार्यों को जिम्मेदार नागरिकता का आधार बताया। डॉ. अजय भारद्वाज, डॉ. राजेंद्र गौड़ा पाटिल और डॉ. स्नेह प्रभा ने भी स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के दौरान दानदाताओं और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताया गया।

Releated Posts

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में लगा बड़ा स्वास्थ्य शिविर: 200 लोगों की हुई जांच, कार्डियक-मेटाबोलिक बीमारियों से बचाव को लेकर विशेषज्ञों ने किया जागरूक

बक्सर, 24 सितम्बर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के अस्पताल में 24 सितंबर 2026 को कार्डियक एवं मेटाबोलिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

NSS स्थापना दिवस पर गूंजा सेवा का संकल्प, क्विज प्रतियोगिता में शिक्षकों ने लिया हिस्सा

बक्सर, 24 सितम्बर (विक्रांत) डी के कॉलेज में 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

पटना स्नातक सीट पर गरमाया मुकाबला, डॉ. अनुज सिंह को जनसुराज का साथ

पटना, 24 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

जमुई की घटना के विरोध में डुमरांव में एपवा का प्रतिवाद, छात्राओं की सुरक्षा पर सरकार से जवाबदेही की मांग

बक्सर, 23 सितम्बर (विक्रांत) जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके साथी के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 23, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top