बक्सर, 24 सितम्बर (विक्रांत) डी के कॉलेज में 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस के अवसर पर NSS इकाई की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व NSS के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण ने किया। समारोह में स्वयंसेवकों ने NSS के उद्देश्यों, सामाजिक जिम्मेदारियों और समाज के प्रति अपनी सहभागिता पर विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के गणमान्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में डॉ. उषा रानी, डॉ. अब्दुल कैश, डॉ. राहिला फिरदौस, डॉ. रुचि बाला, डॉ. रमेश यादव, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. पूनम मौर्या, डॉ. अवनीश कुमार सिंह सहित मनोज कुमार सिंह, अखिलेश्वर, अर्चना सिंह, आशीष कुमार ओझा, रोशन कुमार, अजय मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार और अनिल कुमार समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल हुए।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों को समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में साहिल कुमार, नीतीश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार यादव, तनु सिंह, निशा यादव, पायल, खुशी, रजनी, हिना परवीन, लीला कुमारी, अभिषेक कुमार समेत अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर सभी स्वयंसेवकों ने सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रहित में निरंतर सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सेवा भावना और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।














