📅 शनिवार, 28 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस
  • Home
  • स्थानीय समाचार
  • शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध
Image

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को शिव मंदिर के अंदर कथित तौर पर तोड़फोड़ और पेशाब किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई। मंदिर परिसर में ईंट-पत्थर फेंके जाने और मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 4 से 5 वर्ष उम्र के तीन बच्चों को निरुद्ध किया है। स्थानीय युवक सूरज कुमार के अनुसार, शनिवार को मंदिर पहुंचने पर परिसर में कई ईंट-पत्थर बिखरे मिले। उन्होंने पहले मंदिर को साफ कर दिया, लेकिन बाद में CCTV फुटेज खंगाला तो कथित घटना सामने आई। फुटेज में कुछ बच्चे मंदिर परिसर में पत्थर फेंकते और शिवलिंग के पास पेशाब करते नजर आए। बच्चों द्वारा गाली-गलौज किए जाने की बात भी कही गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संयम बरतते हुए पुलिस को सूचना दी, जिससे स्थिति बिगड़ने से बच गई। पुलिस ने आवेदक आरव राज के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मंदिर में पूजा करने वाले अमन कुमार का आरोप है कि शरारती तत्वों का जमावड़ा यहां लगा रहता है और पहले चोरी की घटना भी हो चुकी है। वहीं, सूरज कुमार ने मंदिर के आसपास अतिक्रमण और रास्ता बंद होने की समस्या भी उठाई। मंदिर की बाउंड्री वॉल अब तक नहीं बनने के कारण असामाजिक तत्वों के प्रवेश की आशंका जताई गई है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर-41 में स्थित इस नवनिर्मित मंदिर का इसी वर्ष महाशिवरात्रि पर विधायक सुनील कुमार ने 14 लाख 90 हजार रुपये की लागत से उद्घाटन किया था। इसके बाद यहां नियमित पूजा-पाठ हो रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मंदिर और आसपास दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस के अनुसार स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। तीनों बच्चों को निरुद्ध कर पूछताछ की गई है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Releated Posts

जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) आम लोगों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही और अनावश्यक देरी अब बर्दाश्त…

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top