• Home
  • मौसम
  • बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट: 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, वज्रपात का भी खतरा
Image

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट: 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 4 सितंबर (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 4 सितंबर को बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर, बांका, खगड़िया, मुंगेर और सारण समेत कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है।

बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान में जाने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है। मौसम बिगड़ने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। बारिश और बादलों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम तथा उत्तर-मध्य बिहार के कई हिस्सों में तापमान नियंत्रित रहने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने का अनुमान है।

उधर, जल संसाधन विभाग के 3 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश दर्ज की गई। भोजपुर में सर्वाधिक 35.89 मिमी बारिश हुई। बांका में 34.35, रोहतास में 21.97, औरंगाबाद में 21.19, मधेपुरा में 20.58 और पूर्णिया में 20.50 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सीवान में सबसे कम 0.21 और गोपालगंज में 0.34 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कई इलाकों में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Releated Posts

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

ByByअशोक अश्क अगस्त 19, 2026

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

ByByअशोक अश्क अगस्त 18, 2026

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

ByByअशोक अश्क अगस्त 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top