• Home
  • फ़िल्म
  • दिल टूटा तो लड़की ढूंढने का मन हुआ: आम्रपाली दुबे के बयान से मची सनसनी, निरहुआ संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी
Image

दिल टूटा तो लड़की ढूंढने का मन हुआ: आम्रपाली दुबे के बयान से मची सनसनी, निरहुआ संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी

पटना, 20 अगस्त (पटना डेस्क) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मों और सुपरहिट गानों से दर्शकों का दिल जीतने वाली आम्रपाली ने इस बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। उन्होंने अपने पुराने प्यार, टूटे दिल और अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ रिश्तों पर खुलकर बात की।एक इंटरव्यू के दौरान आम्रपाली ने हंसी-मजाक के अंदाज में कहा कि उन्हें डेट करने के लिए कोई नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि टीवी इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उन्हें सच्चा प्यार हुआ था, लेकिन वह रिश्ता टूट गया। अभिनेत्री ने कहा, “मेरा दिल इतनी बुरी तरह टूटा कि मुझे लगा अब आदमी नहीं चाहिए, कोई लड़की खोजते हैं।”

उनके इस बयान पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। बातचीत के दौरान आम्रपाली ने यह भी कहा कि उन्हें ‘दिशा’ नाम की एक अभिनेत्री बेहद पसंद हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका इशारा बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की ओर था या किसी और की तरफ। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “दिशा को देखकर लगता है कि मेरी जिंदगी की दिशा कभी भी बदल सकती है।” उनके इस मजाकिया बयान पर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। इसी दौरान जब उनसे अभिनेता निरहुआ के साथ अफेयर की चर्चित खबरों पर सवाल किया गया तो आम्रपाली ने साफ शब्दों में इन अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके और निरहुआ के बीच केवल अच्छी दोस्ती और पेशेवर संबंध हैं।

अभिनेता का घर तोड़ने जैसी खबरों को भी उन्होंने पूरी तरह निराधार और अफवाह बताया। आम्रपाली के इस बेबाक और मजाकिया अंदाज ने एक बार फिर उन्हें चर्चा के केंद्र में ला दिया है। सोशल मीडिया पर उनके बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि अभिनेत्री ने पूरी बातचीत हल्के-फुल्के अंदाज में की और निजी जीवन को लेकर फैली तमाम अफवाहों पर भी खुलकर अपनी बात रखी।

Releated Posts

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचा घमासान, काजल के आरोपों पर अंजना सिंह का तंज—अपने रिश्ते खुद संभालो

पटना, 26 अगस्त (पटना डेस्क) वेब रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रीमियर के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में…

बिहार में बनेगी देश की नई फिल्म नगरी: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, कलाकारों से जमीन चुनने की अपील

पटना, 25 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में फिल्म निर्माण को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर गरमाया पुराना विवाद: पाखी हेगड़े ने निरहुआ से रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, आम्रपाली दुबे ने काजल को घेरा

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा एक चर्चित टेलीविजन शो इन दिनों अपने विवादित…

13 साल की उम्र में 30 साल बड़े शख्स से शादी, मिला धोखा और दर्द फिर भी बॉलीवुड की डांस क्वीन बनकर रचा इतिहास

नई दिल्ली, 21 अगस्त (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड की महान कोरियोग्राफर सरोज खान का नाम आज भी हिंदी सिनेमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top