• Home
  • Crime
  • आंगनबाड़ी में सांपों का कैदखाना: छापेमारी से पहले जंगल में छोड़े गए विषधर, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर प्रशासन सख्त
Image

आंगनबाड़ी में सांपों का कैदखाना: छापेमारी से पहले जंगल में छोड़े गए विषधर, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 02 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) वन्य जीवों पर क्रूरता और अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नौनिहालों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-248 के कमरे में सांपों को कैद कर रखने का खुलासा होने पर शनिवार को प्रशासनिक टीम ने गंगौली स्थित सामुदायिक भवन में छापेमारी की। हालांकि यह महज संयोग रहा कि कार्रवाई की भनक पहले ही केंद्र की सेविका को लग गई, जिसके बाद सपेरा भगत और उसके स्वजन कथित रूप से सांपों को पास के जंगल में छोड़कर फरार हो गए। अंचलाधिकारी चंद्रशेखर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने केंद्र की जांच की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि सांपों को लवनी और मिट्टी के घड़ों में बंद कर रखा गया था।

पूछताछ में आंगनबाड़ी सेविका ने अधिकारियों के समक्ष स्वीकार किया कि केंद्र के कमरे में सांप रखे गए थे, जिन्हें बाद में हटा दिया गया।मामले को गंभीर मानते हुए सीओ चंद्रशेखर ने संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में केंद्र या उसके आसपास सांपों को रखने अथवा प्रदर्शित करने की शिकायत मिली तो संबंधित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मौके पर सपेरों के स्वजनों एवं ग्रामीणों से बंधपत्र भरवाकर हस्ताक्षर भी कराए। छापेमारी के दौरान केंद्र पहुंचे बच्चों के अभिभावकों और ग्रामीणों ने सेविका के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बच्चों के हितों की अनदेखी की गई है और केंद्र के संचालन में भी अनियमितताएं बरती जा रही हैं।

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सीडीपीओ डॉ. सुनीता कुमारी ने कहा कि सामुदायिक भवन में संचालित इस केंद्र में गांव के बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे स्थान पर सांपों का भंडारण पूरी तरह गैरकानूनी और बेहद खतरनाक है। उन्होंने बताया कि लाभुकों को मिलने वाली सुविधाओं में गड़बड़ी की शिकायत भी मिली है, जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पूरे मामले की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेज दी है और निर्देश मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top