• Home
  • Crime
  • गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप
Image

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फैल गई। करीब 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर तक शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया। मृत बालक की पहचान शोकहरा-एक रौशन टोला, बरौनी नगर परिषद वार्ड संख्या-16 निवासी मो. अफजल के पुत्र मो. फैजान के रूप में हुई है। वहीं, आरोपित की पहचान उसी मोहल्ले के स्व. ठकरू के करीब 20 वर्षीय पुत्र मो. आशिक के रूप में हुई है। घटना के बाद से आरोपित फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में किसी बात को लेकर बालक और युवक के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपित ने कथित तौर पर बालक के गले में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल फैजान खून से लथपथ किसी तरह अपने घर के पास पहुंचा और वहीं गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लाइफलाइन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बरौनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गुटखा लाने से इनकार पर विवाद की चर्चा घटना के कारणों को लेकर फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपित ने बालक से गुटखा लाने के लिए कहा था। बालक द्वारा इनकार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।

इसी दौरान युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष और तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फुलवड़िया थानाध्यक्ष विवेक कुमार सहनी के नेतृत्व में पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

बहेड़ी में अपराधियों का तांडव: शिक्षिका से 50 हजार व मोबाइल झपटा, हाईस्कूल में कट्टा दिखाकर मांगी एक लाख रंगदारी

दरभंगा, 23 अगस्त (अजय राय) थाना क्षेत्र में लगातार दो आपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top