• Home
  • स्थानीय समाचार
  • प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी
Image

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है। गांव निवासी निर्भय कुमार पासवान की पुत्री रिंकू कुमारी घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ विवाह करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिजनों को अपनी शादी की जानकारी दी है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

वीडियो में रिंकू कुमारी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई है और दोनों ने स्वेच्छा से विवाह किया है। उसने कहा कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है तथा वह अपने पति के साथ खुशहाल जीवन बिता रही है। युवती ने अपने परिजनों से अपील की है कि वे उसकी शादी को स्वीकार करें और उसके संबंध में किसी तरह की गलतफहमी न रखें।मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि इस मामले में किसी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, तो पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत मामले की जांच करेगी। फिलहाल वायरल वीडियो पूरे घटनाक्रम का प्रमुख आधार बना हुआ है।

Releated Posts

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top