• Home
  • मुख्य समाचार
  • उत्तर बिहार को मिलेगी हवाई उड़ान की सौगात: 13 अगस्त को पताही एयरपोर्ट का शिलान्यास संभव, तेज हुई तैयारियां
Image

उत्तर बिहार को मिलेगी हवाई उड़ान की सौगात: 13 अगस्त को पताही एयरपोर्ट का शिलान्यास संभव, तेज हुई तैयारियां

मुजफ्फरपुर, 22 जुलाई (संतोष गुप्ता) उत्तर बिहार के बहुप्रतीक्षित पताही हवाई अड्डा परियोजना को जल्द नई उड़ान मिलने वाली है। संसद के मानसून सत्र के बाद 13 अगस्त को पताही हवाई अड्डे के शिलान्यास की संभावना के बीच प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। हवाई अड्डा परिसर में वर्षों से फैली झाड़-झंखाड़ की सफाई का कार्य मंगलवार से नगर निगम के मजदूरों द्वारा शुरू कर दिया गया। लंबे समय से उपेक्षित पड़े परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई थीं, जिन्हें हटाने में एक सप्ताह से अधिक समय लग सकता है।हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एमआईटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी शीघ्र शिलान्यास की घोषणा की थी। वहीं, कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

परियोजना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पताही हवाई अड्डे की मिट्टी की जांच के लिए नमूने हैदराबाद स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की तीन सदस्यीय टीम ने स्थल का सर्वे कर यहां से छोटी विमान सेवा शुरू करने की अनुशंसा कर दी थी।करीब 101 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस हवाई अड्डे का रनवे लगभग 1050 मीटर लंबा है। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण रनवे विस्तार की योजना को फिलहाल स्थगित कर 19 सीटर विमान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

रनवे, टैक्सी-वे, चहारदीवारी, पार्किंग और प्रशासनिक भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए 43 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं तथा टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इस परियोजना के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी। पताही परिसर में उड्डयन प्रशिक्षण अकादमी स्थापित करने की भी योजना है, जिससे उत्तर बिहार के युवाओं को पायलट प्रशिक्षण और विमानन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री एवं सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि मानसून सत्र के बाद शिलान्यास की तिथि की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top