• Home
  • करियर
  • बिहार म्यूजियम में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: पेड इंटर्नशिप शुरू, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड, सिर्फ चार अभ्यर्थियों का होगा चयन
Image

बिहार म्यूजियम में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: पेड इंटर्नशिप शुरू, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड, सिर्फ चार अभ्यर्थियों का होगा चयन

पटना, 22 जुलाई (अविनाश कुमार) ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे अथवा डिग्री हासिल कर चुके युवाओं के लिए करियर की शानदार शुरुआत करने का सुनहरा अवसर सामने आया है। राजधानी पटना स्थित बिहार म्यूजियम ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से चयनित युवाओं को कला, संस्कृति, डिजिटल मीडिया और डेटा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इंटर्नशिप के दौरान अभ्यर्थियों को हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। बिहार म्यूजियम की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इंटर्नशिप के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में कुल चार पद उपलब्ध हैं।

इनमें सोशल मीडिया असिस्टेंट के दो और डेटा मैनेजमेंट एवं एमआईएस रिपोर्टिंग के दो पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को संग्रहालय की विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर व्यावसायिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा, जिससे भविष्य में रोजगार की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। सोशल मीडिया असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का फाइन आर्ट्स में स्नातक या स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है। वहीं डेटा मैनेजमेंट एवं एमआईएस रिपोर्टिंग पद के लिए बीकॉम, बीबीए, एमबीए, एमकॉम या एमसीए जैसी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। चयनित इंटर्न को प्रतिमाह 6,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

इसके अलावा पटना से बाहर के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार यात्रा और आवास संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 2,000 रुपये का अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के माध्यम से लॉग-इन कर आवेदन पत्र भरना होगा। निर्धारित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करने के बाद आवेदन की जांच कर उसे अंतिम रूप से जमा करना होगा। बिहार म्यूजियम ने स्पष्ट किया है कि इस इंटर्नशिप के लिए केवल चार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक युवाओं को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है। आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आने पर अभ्यर्थी टोल फ्री नंबर 1800-296-5656 पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top