• Home
  • Crime
  • एनएच-28 पर डबल गोलीकांड: मोतीपुर ओवरब्रिज के पास युवक की हत्या, पुलिस गश्ती के दौरान मिला शव
Image

एनएच-28 पर डबल गोलीकांड: मोतीपुर ओवरब्रिज के पास युवक की हत्या, पुलिस गश्ती के दौरान मिला शव

मुजफ्फरपुर, 22 जुलाई (संतोष गुप्ता) जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात मोतीपुर ओवरब्रिज के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार देर रात हुई। व्यस्त हाईवे पर हुई इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में भी खलबली मच गई।जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर युवक को बेहद करीब से दो गोलियां मारीं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गोली लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस आशंका जता रही है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। बताया जाता है कि मंगलवार देर रात मोतीपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर एनएच-28 किनारे पड़े एक शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए बुधवार सुबह फॉरेंसिक जांच टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और बारीकी से जांच की। पुलिस को उम्मीद है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य तथा घटनास्थल से मिले अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सकेगी।

मामले की पुष्टि डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने की। उन्होंने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया उसके शरीर पर दो गोलियां लगने के निशान मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद हत्या के कारणों और अपराधियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। एनएच-28 जैसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस हत्या ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Releated Posts

30.4 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल सीमा से पटना तक फैला है नेटवर्क

पटना, 22 जुलाई (अविनाश कुमार) राजधानी के दानापुर रेलवे स्टेशन पर एसटीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने…

श्मशान घाट के पास पेटी में मिला जला हुआ युवक का शव: इलाके में मची सनसनी, हत्या की आशंका पर पुलिस की गहन जांच

सीतामढ़ी, 21 जुलाई (मोहम्मद कलीम) रीगा थाना क्षेत्र के कपरौल गांव स्थित श्मशान घाट के समीप मंगलवार की…

हेलो बोलते ही खाते से उड़ गए 91 हजार, महज 6 सेकेंड की कॉल ने उड़ाए होश

पटना, 21 जुलाई (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का ऐसा सनसनीखेज मामला…

मुजफ्फरपुर में खौफनाक डबल मर्डर, घर में घुसकर रिटायर्ड बैंककर्मी और पत्नी की बेरहमी से हत्या

मुजफ्फरपुर, 21 जुलाई (संतोष गुप्ता) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार शाम अपराधियों ने बेखौफ होकर एक दिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top