• Home
  • मुख्य समाचार
  • देश का पहला सिंदूर पार्क बना दानापुर आर्मी कैंट में, 350 पौधों से गूंजा राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Image

देश का पहला सिंदूर पार्क बना दानापुर आर्मी कैंट में, 350 पौधों से गूंजा राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बक्सर, 21 जुलाई (विक्रांत) भारतीय सेना और पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। देश में पहली बार किसी सेना छावनी में 350 सिंदूर (बिक्सा ओरेलाना) के पौधों का रोपण कर ‘सिंदूर पार्क’ की स्थापना की गई। दानापुर आर्मी कैंट में विकसित हो रहा यह देश का पहला सिंदूर पार्क भारतीय सेना की वीरता, राष्ट्रभक्ति, प्रकृति संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का अद्वितीय प्रतीक बनेगा। इस ऐतिहासिक पहल ने सैन्य और नागरिक सहयोग की नई मिसाल कायम की है।

कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह तथा झारखंड एवं बिहार सब एरिया (दानापुर) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सिंदूर के पौधे लगाकर पार्क की आधारशिला रखी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, सेना के अधिकारी और अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा कि यह सिंदूर पार्क भारतीय सेना और नागरिक समाज के बीच विश्वास, सहयोग तथा साझा उत्तरदायित्व का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही राष्ट्र निर्माण के मजबूत स्तंभ हैं।

उन्होंने प्राकृतिक सिंदूर के संरक्षण, अनुसंधान और व्यावसायीकरण की दिशा में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने वाली पहल बताया।कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने कहा कि यह देश का पहला सेना कैंटोनमेंट है, जहां सिंदूर पार्क की स्थापना हुई है। उनके अनुसार सिंदूर का लाल रंग केवल प्राकृतिक रंग नहीं, बल्कि साहस, समर्पण, अखंडता और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों के त्याग और राष्ट्र प्रथम की भावना को यह पार्क सदैव जीवंत रखेगा।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्राकृतिक सिंदूर के संरक्षण, वैज्ञानिक उत्पादन, मूल्य संवर्धन तथा ग्रामीण महिलाओं के माध्यम से इसके व्यावसायीकरण पर लगातार कार्य कर रहा है। सेना के अधिकारियों ने भी इस पहल को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि यह पार्क सैनिकों, उनके परिवारों और आम नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा। दानापुर का यह सिंदूर पार्क अब देशभर के सैन्य प्रतिष्ठानों के लिए एक प्रेरक मॉडल माना जा रहा है।

Releated Posts

गांव पहुंचा पूरा प्रशासन: डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर, 21 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के सरायरंजन प्रखंड में सोमवार को आयोजित सहयोग शिविर आम लोगों के…

स्कूल बंक कर ट्रेन से निकले 5 मासूम, समस्तीपुर स्टेशन पर RPF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

समस्तीपुर, 21 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने मंगलवार को पांच…

नेपाल में भारी बारिश: छोड़ा 1.36 लाख क्यूसेक पानी, गंडक बराज का बढ़ा जलस्तर, सीमावर्ती गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

बेतिया, 21 जुलाई (विनय कुमार गुप्ता) इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित ऐतिहासिक गंडक बराज में नेपाल से लगातार आ…

पेपर लीक के खिलाफ डुमरांव में फूटा छात्र-युवाओं का गुस्सा: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, एनटीए भंग करने को लेकर गरजे प्रदर्शनकारी

बक्सर, 20 जुलाई (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव नगर में सोमवार को पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top