• Home
  • Crime
  • बिहार में साइबर ठगी का इंटरनेशनल कनेक्शन, 14.67 करोड़ की ठगी का पैसा क्रिप्टो बनाकर चीन भेजने वाला गिरोह धरा गया
Image

बिहार में साइबर ठगी का इंटरनेशनल कनेक्शन, 14.67 करोड़ की ठगी का पैसा क्रिप्टो बनाकर चीन भेजने वाला गिरोह धरा गया

पटना, 18 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार पुलिस के साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। विशेष अभियान के दौरान चार शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जो देशभर में साइबर ठगी से जुटाई गई करीब 14.67 करोड़ रुपये की रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर चीन से जुड़े अपराधियों तक पहुंचाने के खेल में शामिल थे। इस खुलासे के बाद साइबर अपराधियों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को लेकर कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी टेलीग्राम एप के जरिए विदेशी साइबर अपराधियों के संपर्क में थे। इनका मुख्य काम साइबर ठगों के लिए विभिन्न बैंकों में म्युल अकाउंट उपलब्ध कराना था।

जैसे ही ठगी की रकम इन खातों में जमा होती थी, आरोपी तुरंत नकदी निकाल लेते थे या रकम को अन्य खातों में ट्रांसफर कर देते थे। इसके बाद क्रिप्टो एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरी राशि को डिजिटल करेंसी में बदलकर चीन से जुड़े नेटवर्क तक भेज दिया जाता था, जहां से रकम अन्य देशों में स्थानांतरित की जाती थी। इस पूरी प्रक्रिया के बदले स्थानीय सदस्यों को मोटा कमीशन मिलता था।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पटना के कंकड़बाग (अशोक नगर) निवासी गौतम गंभीर और विवान सिंह, रामकृष्णानगर निवासी तनय सिंह तथा नालंदा जिले के हिलसा निवासी सुमित राज के रूप में हुई है।

जांच के दौरान कुछ बैंक कर्मियों की संदिग्ध भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने कथित मिलीभगत से बड़े वित्तीय लेन-देन के लिए कई कॉरपोरेट बैंक खाते खुलवाए थे। इन खातों की देशव्यापी जांच में पता चला कि इनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 14 करोड़ 67 लाख रुपये की साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें पहले से दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, छह बैंक पासबुक, 13 एटीएम कार्ड, 10 चेकबुक, छह मोहर, एक क्यूआर पेमेंट कोड और आठ सक्रिय सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों, बैंकिंग कनेक्शन और अंतरराष्ट्रीय लिंक की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर साइबर ठगी के इस बड़े नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top