• Home
  • राष्ट्रीय
  • वोटर बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, चुनाव आयोग ने बदला फॉर्म-6 अब मां-बाप की जानकारी भी होगी जरूरी
Image

वोटर बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, चुनाव आयोग ने बदला फॉर्म-6 अब मां-बाप की जानकारी भी होगी जरूरी

नई दिल्ली, 12 जुलाई (अशोक “अश्क”) देशभर में मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने बड़ा कदम उठाया है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के तहत नए मतदाताओं के लिए इस्तेमाल होने वाले ‘फॉर्म-6’ में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब इस फॉर्म में एक नया सेक्शन जोड़ा गया है, जिसमें आवेदकों से उनके माता-पिता की जानकारी भी मांगी जाएगी। चुनाव आयोग के इस फैसले को मतदाता सूची के सत्यापन को और प्रभावी बनाने की पहल माना जा रहा है।

यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद करीब 5.58 करोड़ नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद उन परिवारों के बच्चों के भविष्य के मतदान अधिकारों को लेकर कई सवाल उठने लगे थे। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले 27 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटने का मामला चर्चा में रहा।

बताया गया कि इनमें कई लोगों की शिकायतें लंबित थीं और वे मतदान का अधिकार नहीं प्रयोग कर सके। चुनाव आयोग का मानना है कि फॉर्म-6 में किए गए इस बदलाव से नए मतदाताओं का पंजीकरण अधिक सटीक होगा और भविष्य में मतदाता सूची से जुड़े विवादों को कम करने में मदद मिलेगी। आयोग ने पात्र नागरिकों से आवेदन करते समय सही और प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top