• Home
  • करियर
  • BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित: 26 जुलाई को बजेगी सफलता की घंटी, 1000 से अधिक पदों के लिए होगी कड़ी टक्कर
Image

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित: 26 जुलाई को बजेगी सफलता की घंटी, 1000 से अधिक पदों के लिए होगी कड़ी टक्कर

पटना, 11 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार यह परीक्षा 26 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1000 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार चयन प्रक्रिया तीन चरणों—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर पूरी होगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 मई से 31 मई 2026 तक स्वीकार किए गए थे। विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 20 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

बीपीएससी ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें अंकित नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह दी गई है। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर आयोग से तत्काल संपर्क करना होगा।प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन का एक प्रश्नपत्र होगा, जिसकी अवधि 120 मिनट और कुल अंक 150 होंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे तथा प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प A, B, C, D और E दिए जाएंगे।

यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो उसे विकल्प E चुनना अनिवार्य होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी प्रश्न में पांचों विकल्पों में से कोई भी चयन नहीं किया गया तो उस प्रश्न पर एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। बीपीएससी ने अभ्यर्थियों से परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में पहुंचाने और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले एडमिट कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं पर लगातार नजर बनाए रखने की अपील की है। अब 26 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा पर हजारों युवाओं के भविष्य की उम्मीदें टिकी हैं।

Releated Posts

70वीं BPSC परीक्षा रद्द करो: छात्रों के आंदोलन में कूदे पप्पू यादव, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पटना, 16 अगस्त (अविनाश कुमार) झारखंड में जेपीएससी (JPSC) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर जारी आंदोलन के…

SBI, PO परीक्षा का आज से महासंग्राम: एक छोटी चूक भी बिगाड़ सकती है सपना, समय से पहुंचें, ये दस्तावेज रखना न भूलें

पटना, 01 अगस्त (पटना डेस्क) देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी…

BPSC TRE-4 की राह हुई साफ: 32,388 शिक्षकों की बंपर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

f पटना, 29 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के…

127 युवाओं को मिली मारुति सुजुकी में नौकरी, बक्सर आईटीआई के कैंपस प्लेसमेंट में उमड़े 359 अभ्यर्थी

बक्सर, 25 जुलाई (विक्रांत) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में 24 जुलाई 2026 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top