• Home
  • मुख्य समाचार
  • जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्बकृष्टटी कार्य करने वाले युवा को मिलेगा सम्मान: अजय राय के नाम की मुख्यमंत्री से सिफारिश, विधायक राहुल सिंह की पहल बनी चर्चा का विषय
Image

जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्बकृष्टटी कार्य करने वाले युवा को मिलेगा सम्मान: अजय राय के नाम की मुख्यमंत्री से सिफारिश, विधायक राहुल सिंह की पहल बनी चर्चा का विषय

बक्सर, 11 जुलाई (विक्रांत) जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे युवा समाजसेवी अजय राय को राज्य स्तर पर सम्मानित कराने की पहल तेज हो गई है। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल-जीवन-हरियाली’ योजना के तहत उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए डुमराँव के विधायक राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री को अनुशंसा पत्र भेजकर अजय राय को सम्मानित किए जाने की मांग की है। इस पहल के सामने आने के बाद इलाके में इसकी व्यापक चर्चा हो रही है और लोगों ने विधायक के कदम का स्वागत किया है। बताया गया है कि अजय राय पिछले कई वर्षों से जल संरक्षण और ‘जल बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने अपने निजी खर्च से हजारों सार्वजनिक और घरेलू नलों में टोटियां लगवाकर पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकने का सराहनीय कार्य किया है।

उनके इस अभियान से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी की बचत हो रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव स्थानीय स्तर पर देखने को मिल रहा है।सिर्फ इतना ही नहीं, अजय राय जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों तथा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता अभियान और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से वे लोगों को पानी की हर बूंद का महत्व समझाते हुए जल के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। उनके प्रयासों से बड़ी संख्या में युवा और आम नागरिक भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

विधायक राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे गए अनुशंसा पत्र में अजय राय के सामाजिक सरोकार, जनसेवा और जल संरक्षण के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा है कि ऐसे युवाओं को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि इससे समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक लोग इस दिशा में प्रेरित होकर आगे आएंगे।स्थानीय नागरिकों ने भी उम्मीद जताई है कि अजय राय के वर्षों से किए जा रहे जनहित के कार्यों को उचित पहचान मिलेगी। लोगों का कहना है कि उनका अभियान केवल पानी बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और पर्यावरण संरक्षण की मजबूत नींव रखने का भी प्रेरणादायी प्रयास है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top