• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • डुमरांव में उमड़ा जनसेवा का सैलाब: डॉ. वंदना भगत के नेतृत्व में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों का हुआ इलाज
Image

डुमरांव में उमड़ा जनसेवा का सैलाब: डॉ. वंदना भगत के नेतृत्व में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों मरीजों का हुआ इलाज

बक्सर, 11 जुलाई (विक्रांत) माँ डुमरेजनी के पावन धारा धाम में मंजु संवर्धन फाउंडेशन के प्रथम स्थापना दिवस पर “सेवा ही हमारा संकल्प है” थीम के साथ विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डुमरांव नगर की भावी चेयरमैन प्रत्याशी डॉ. वंदना भगत ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और आयोजन की सराहना की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, नगर परिषद डुमरांव के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे, मंजु संवर्धन फाउंडेशन के संस्थापक जितेंद्र भगत तथा समाजसेवी सच्चिदानंद भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।

चिकित्सा शिविर में डॉ. शैलेश श्रीवास्तव (एमबीबीएस, एमडी), डॉ. अजय कुमार (एमएस, जनरल सर्जरी), डॉ. लीना कुमारी (बीएएमएस, एमबीयूएमएस, महिला रोग विशेषज्ञ, सविता हॉस्पिटल), डॉ. हिमांशु पांडेय (बीडीएस, ओरल एवं डेंटल सर्जन) तथा डॉ. दिलीप सिंह (आरएमपी, जनरल फिजिशियन, नई दिल्ली) ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा, दंत जांच, महिला स्वास्थ्य परामर्श सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।इस अवसर पर डॉ. वंदना भगत ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि “सेवा ही हमारा संकल्प है” केवल एक नारा नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंजु संवर्धन फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में समाजसेवी ओम ज्योति भगत, नंद लाल पंडित, राकेश कुमार गौतम, राजीव कुमार भगत, राहुल राय, मोहन गुप्ता, अमित कुमार, शशि भूषण, रामेश्वर सोनी, जयंत भगत, गौरव भगत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सेवा, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण का संदेश प्रमुखता से देखने को मिला।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top