• Home
  • करियर
  • वन विभाग में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर निकली भर्ती
Image

वन विभाग में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर निकली भर्ती

पटना, 11 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 10/2026 जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और अभ्यर्थियों का चयन प्रतियोगी लिखित परीक्षा, साक्षात्कार तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने उम्मीदवारों से आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की अपील की है।

लंबे समय से वन विभाग में भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समय रहते आवेदन कर उम्मीदवार सरकारी सेवा में करियर बनाने का सपना साकार कर सकते हैं।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top