• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • गरीब बेटी की शादी में देवदूत बने राजू सहनी, फर्नीचर सेट व आर्थिक सहयोग देकर जीता लोगों का दिल
Image

गरीब बेटी की शादी में देवदूत बने राजू सहनी, फर्नीचर सेट व आर्थिक सहयोग देकर जीता लोगों का दिल

समस्तीपुर, 02 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर गरीबों के बीच अपनी सेवा भावना के लिए चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक निर्धन परिवार की बेटी की शादी में फर्नीचर सेट सहित आवश्यक घरेलू सामग्री और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया। इस पहल के बाद पूरे इलाके में उनकी सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार, उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत के लखनीपुर महेशपट्टी वार्ड संख्या 13 निवासी धनवंती देवी एवं वकील राम की बड़ी पुत्री लक्ष्मी कुमारी का विवाह गुरुवार, 2 जुलाई 2026 को होना है।

परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और घर में कोई स्थायी कमाने वाला सदस्य नहीं है। ग्रामीणों के सहयोग और चंदा इकट्ठा कर किसी तरह शादी की तैयारी की जा रही थी।जैसे ही इस परिवार की स्थिति की जानकारी युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी को मिली, उन्होंने अपनी टीम के साथ तुरंत सहायता भेजी। सहयोग स्वरूप पलंग, टेबल, दो कुर्सियां, गद्दा, रजाई, ट्रंक, कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा आर्थिक मदद भी दी गई, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।

सहायता मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राजू सहनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब बेटी की शादी सम्मानपूर्वक संपन्न हो सकेगी। ग्रामीणों ने बताया कि फर्नीचर सेट मिलने से शादी की सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई है।इस अवसर पर राजू सहनी ने कहा कि देने वाला ईश्वर है, लेकिन समाज के सक्षम लोगों का कर्तव्य है कि वे जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों की शादी में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य है और वे आगे भी अपनी क्षमता के अनुसार असहाय परिवारों की सेवा करते रहेंगे।

उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों और समाज के सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे गरीब परिवारों की शादी, इलाज और अन्य जरूरतों में बढ़-चढ़कर सहयोग करें।मौके पर उमाकांत साहनी, सियाराम राय, राजेश पासवान, विजय रजक, उमेश राम, सहदेव पासवान, हरिचरण पासवान, वकील राम, सागर राम, योगेंद्र राम, पार्वती देवी, उर्मिला देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top