• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • गरीब बेटी की शादी में देवदूत बने समाजसेवी राजू सहनी, फर्नीचर व आर्थिक सहयोग देकर पेश की मिसाल
Image

गरीब बेटी की शादी में देवदूत बने समाजसेवी राजू सहनी, फर्नीचर व आर्थिक सहयोग देकर पेश की मिसाल

समस्तीपुर, 25 जून (मोहम्मद जमशेद) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के चंदौली वार्ड संख्या-12 की एक गरीब बेटी की शादी में समाजसेवी राजू सहनी ने मदद का हाथ बढ़ाकर मानवता की मिसाल पेश की है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए यह सहयोग किसी संजीवनी से कम नहीं साबित हुआ।जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय उपेंद्र सहनी एवं स्वर्गीय इसावती देवी की तीन पुत्रियों में सबसे छोटी पुत्री नमिता कुमारी की शादी 24 जून 2026 को निर्धारित थी। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण शादी की आवश्यक सामग्री जुटाना मुश्किल हो गया था। विधवा मां अपनी बेटी की शादी को लेकर काफी चिंतित थीं।

इसी बीच उन्होंने अपनी परेशानी की जानकारी पूर्व मुखिया उमेश प्रसाद सहनी को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उमेश प्रसाद सहनी ने इसकी सूचना टेलीफोन के माध्यम से गरीबों के मसीहा के रूप में पहचान बना चुके समाजसेवी भाई राजू सहनी को दी। सूचना मिलते ही राजू सहनी ने तत्काल पहल करते हुए शादी के दिन फर्नीचर सेट, जिसमें कोच, पलंग, कुर्सी, टेबल, रजाई, गद्दा, ट्रंक, कपड़े सहित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। समाजसेवी की इस सराहनीय पहल से गरीब परिवार में खुशी का माहौल है। बेटी की शादी सम्मानपूर्वक संपन्न होने की उम्मीद से परिजन भावुक हो उठे। वहीं ग्रामीणों ने भी राजू सहनी के इस मानवीय कार्य की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर उमेश प्रसाद सहनी, महेश सहनी, बैजनाथ सहनी, सत्यदेव सहनी तथा पूर्व मुखिया राजन देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने राजू सहनी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजू सहनी लगातार जरूरतमंदों की मदद कर समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। साथ ही अन्य समाजसेवियों से भी गरीब और असहाय लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top