• Home
  • स्थानीय समाचार
  • योग से निरोगी जीवन का मंत्र: गुरुकुल संस्कार विद्यालय में उमड़ा जनसैलाब, विशेषज्ञों ने बताए स्वास्थ्य के राज
Image

योग से निरोगी जीवन का मंत्र: गुरुकुल संस्कार विद्यालय में उमड़ा जनसैलाब, विशेषज्ञों ने बताए स्वास्थ्य के राज

समस्तीपुर, 21 जून (मोहम्मद जमशेद) योग दिवस के अवसर पर शनिवार को गुरुकुल संस्कार विद्यालय, शेरपुर रामाटोल में पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया। शिविर का उद्घाटन जिला युवा प्रभारी अजय कुमार, पूर्व मुखिया नीजू कुमारी, प्रखंड युवा प्रभारी संजय कुमार राय, पूर्व सरपंच अविनाश भारद्वाज तथा रूपेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उद्घाटन के बाद योगाचार्य अजय कुमार ने उपस्थित लोगों को ताड़ासन, ग्रीवा संचालन, ध्रुवासन, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं उद्गीत प्राणायाम सहित कई महत्वपूर्ण योगाभ्यास कराए। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की संपूर्ण कला है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रूपेश कुमार, नवचयनित बिहार पुलिस जवान मनीष कुमार, रमेश राम, कुमारी कुसुम, सुष्मिता कुमारी, कुमारी शिवानी, शिक्षिका सविता कुमारी, वैद्यनाथ साह, अंजुला कुमारी, प्रशांत कुमार, प्रिंस कुमार पिंटू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे। योग शिविर ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रेरक संदेश दिया।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top