• Home
  • मौसम
  • बिहार में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री: हीटवेव पर लगा ब्रेक, झमाझम बारिश से किसानों और आम लोगों को बड़ी राहत
Image

बिहार में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री: हीटवेव पर लगा ब्रेक, झमाझम बारिश से किसानों और आम लोगों को बड़ी राहत

पटना, 12 जून (पटना डेस्क) भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीटवेव से परेशान बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने तय समय से करीब छह दिन पहले बिहार में दस्तक दे दी है। मॉनसून के आगमन के साथ ही कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वरिष्ठ वैज्ञानिक आशीष कुमार के अनुसार, मॉनसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में मधुबनी से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही राज्य के सात जिलों—किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और मधुबनी में मॉनसून आधिकारिक रूप से पहुंच चुका है।

इन क्षेत्रों में बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है।पिछले 24 घंटों के दौरान सीमांचल और उत्तर बिहार के कई इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 148.0 मिमी बारिश किशनगंज के तैयबपुर में रिकॉर्ड की गई। वहीं सुपौल के सरायगढ़ भपटियाही में 106.0 मिमी, खगड़िया के बलतारा में 70.4 मिमी, समस्तीपुर के हसनपुर में 67.6 मिमी, सीवान के आंदर में 67.4 मिमी तथा पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में 58.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के बाद पूरे क्षेत्र में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटों के दौरान मॉनसून के पूरे बिहार में फैलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, सारण समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

इससे मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।मॉनसून की समय से पहले दस्तक ने किसानों के चेहरे पर भी खुशी ला दी है। खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की खेती के लिए यह बारिश बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब धान की नर्सरी तैयार करने और रोपाई कार्य में तेजी आएगी। वहीं 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान झेल रहे लोगों को भी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top