• Home
  • स्वास्थ्य
  • बत्ती गुल, ऑक्सीजन ठप और नवजात की अटकी सांसें: डुमरांव अस्पताल में मचा हड़कंप, प्रभारी अस्पताल प्रबंधक निलंबित
Image

बत्ती गुल, ऑक्सीजन ठप और नवजात की अटकी सांसें: डुमरांव अस्पताल में मचा हड़कंप, प्रभारी अस्पताल प्रबंधक निलंबित

बक्सर, 10 जून (विक्रांत) अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने और ऑक्सीजन सप्लाई ठप पड़ने से नवजात शिशु की जान पर बन आई। अस्पताल में उत्पन्न इस गंभीर स्थिति को लेकर प्रशासन हरकत में आया और जांच के बाद प्रभारी अस्पताल प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं प्रभारी उपाधीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरांव ने 9 जून 2026 को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों के बाद की गई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन और विद्युत मिस्त्री ने बताया कि अस्पताल के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण पूरे परिसर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

बताया गया कि बिजली बहाल करने के लिए जनरेटर का सहारा लिया गया, लेकिन अधिक लोड होने के कारण उससे भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। इसके बाद अस्थायी तौर पर डायरेक्ट कनेक्शन देकर बिजली बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन विद्युत तार में फॉल्ट होने से बीच का तार जल गया। इसी कारण मदर एंड न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) तक बिजली नहीं पहुंच सकी।बिजली बाधित होने से ऑक्सीजन सप्लाई भी बंद हो गई, जिससे एमएनसीयू में भर्ती एक नवजात शिशु की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी।

स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई, लेकिन चिकित्सकों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए नवजात को तत्काल यूनिट से बाहर निकालकर आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध कराई और उसकी जान बचा ली। बाद में बिजली आपूर्ति सामान्य होने पर शिशु को पुनः एमएनसीयू में भर्ती कर निगरानी में रखा गया।जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक डुमरांव, जो वर्तमान में प्रभारी अस्पताल प्रबंधक का कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रभारी उपाधीक्षक के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ गठित किया गया है तथा जिला परियोजना प्रबंधक (स्वास्थ्य) और सिविल सर्जन से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Releated Posts

नहीं होगी इलाज में देर : नालंदा सदर अस्पताल में शुरू होगी अत्याधुनिक ICU सेवा, गंभीर मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी

नालंदा, 29 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे इंतजार…

आपातकालीन सेवा पर संकट: डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा अनुमंडलीय अस्पताल, जख्म प्रतिवेदन बनाना भी बना चुनौती

बक्सर, 11 जून (विक्रांत) सात प्रखंडों के लाखों लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले…

कोविड के बाद नया खतरा: युवाओं में तेजी से खराब हो रही कूल्हे की हड्डी, डॉक्टरों ने दी बड़ी चेतावनी

नई दिल्ली, 25 मई (अशोक “अश्क”) कोरोना महामारी भले ही खत्म हो चुकी हो, लेकिन उसके दुष्प्रभाव अब…

बिहारशरीफ में डॉक्टर बने मसीहा, हर रविवार मुफ्त इलाज लोगों मे जगी नई उम्मीद

नालंदा, 19 अप्रैल (अविनाश पांडेय) बिहार के बिहारशरीफ में मानवता और सेवा की अनोखी मिसाल देखने को मिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top