• Home
  • स्थानीय समाचार
  • 11 जून को चलेगा बुलडोजर, रोसड़ा में अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Image

11 जून को चलेगा बुलडोजर, रोसड़ा में अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर, 10 जून (हर्षिता “अश्क”) रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र में वर्षों से सड़क और सार्वजनिक भूमि पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त कराने के लिए 11 जून को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे, अस्थायी दुकानें तथा सार्वजनिक जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने बाजारों और मुख्य सड़कों पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दी।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान हटाए गए सामान को जब्त कर लिया जाएगा। इतना ही नहीं, अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्च की भी वसूली संबंधित अतिक्रमणकारियों से की जाएगी। प्रशासन की इस घोषणा के बाद अतिक्रमण कर व्यवसाय चला रहे लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के अनुसार शहर की प्रमुख सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।

इससे न केवल वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। नगर परिषद ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए सभी को नियमों का पालन करना होगा। 11 जून का अभियान रोसड़ा में अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top