• Home
  • मुख्य समाचार
  • करोड़ों की स्मार्ट सिटी योजना फेल: बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल, फिर भी कट रहे चालान
Image

करोड़ों की स्मार्ट सिटी योजना फेल: बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल, फिर भी कट रहे चालान

नालंदा, 01 जून (अविनाश पांडेय) स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर बिहारशरीफ में स्थापित की गई हाईटेक यातायात व्यवस्था अब सवालों के घेरे में है। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल महीनों से बंद पड़े हैं, लेकिन दूसरी ओर नियम उल्लंघन के नाम पर वाहन चालकों के चालान लगातार काटे जा रहे हैं। इस दोहरी व्यवस्था को लेकर आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।सबसे चिंताजनक स्थिति अस्पताल चौक की है, जहां पिछले एक महीने से केवल एक ट्रैफिक लाइट के भरोसे पूरे चौराहे की यातायात व्यवस्था संचालित की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिग्नल बंद रहने से रोजाना जाम लग रहा है और राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आई-ट्रिपल-सी) की स्थापना की गई थी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआती लागत 102.94 करोड़ रुपये थी, जो बाद में बढ़कर करीब 125 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसके तहत बिहार थाना परिसर में कंट्रोल सेंटर बनाया गया और शहर के विभिन्न हिस्सों में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे तथा ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे। वर्ष 2021 में अस्पताल चौक से शुरू हुई यह व्यवस्था शुरुआती दौर में प्रभावी रही, लेकिन रखरखाव के अभाव में धीरे-धीरे अधिकांश सिग्नल खराब हो गए।

वर्तमान में देवीसराय चौक, करगिल चौक, 17 नंबर मोड़, भरावपर चौराहा, सोहसराय मोड़, अंबेर मोड़, खंदक मोड़, भैंसासुर मोड़ और मछली मार्केट सहित कई प्रमुख स्थानों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल निष्क्रिय पड़े हैं। सिर्फ ट्रैफिक सिग्नल ही नहीं, निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। लोगों का आरोप है कि कई कैमरे खराब पड़े हैं, जबकि चालू कैमरों की गुणवत्ता इतनी कमजोर है कि स्पष्ट पहचान करना मुश्किल हो जाता है। शहरवासियों का कहना है कि यदि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद न यातायात व्यवस्था सुधर सकी और न निगरानी व्यवस्था प्रभावी बन सकी, तो आखिर इस परियोजना का लाभ किसे मिला? अब लोगों की निगाहें प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रबंधन पर टिकी हैं कि आखिर कब इस बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त कर शहर को जाम से राहत दिलाई जाएगी।

Releated Posts

बिहार को मिलेगा नया सुपर एक्सप्रेसवे: बक्सर से भागलपुर तक 350 किमी ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी, सरकार ने तेज की कवायद

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) बिहार में सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बक्सर…

भागलपुर के विकास का बनेगा नया ब्लूप्रिंट: जीआईएस आधारित मास्टर प्लान पर तेज हुई तैयारी, शहर की बदलेगी पूरी तस्वीर

पटना, 17 जुलाई (पटना डेस्क) सिल्क सिटी भागलपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक ढंग से विकसित करने की…

राशन कार्ड से लेकर पेंशन तक सरकार का बड़ा ऐलान: पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर, पात्र परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

पटना, 17 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने अधिक से अधिक पात्र लोगों तक राशन कार्ड और सामाजिक…

ई-वाहन खरीदने पर सरकार देगी नकद इनाम: बिहार में नई योजना लागू, दोपहिया से कार तक लाखों की सब्सिडी का मौका

पटना, 16 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top