• Home
  • Uncategorized
  • बिहार में मौसम का तांडव: 107 KM की रफ्तार से चली आंधी, कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
Image

बिहार में मौसम का तांडव: 107 KM की रफ्तार से चली आंधी, कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

पटना, 29 मई (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम ने अचानक खतरनाक करवट ले ली है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और गरज-चमक ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में तबाही जैसे हालात देखने को मिले। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भी भारी बारिश और तेज तूफान का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, गया, सिवान, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है।

इन जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने का खतरा बना हुआ है। राजधानी पटना में गुरुवार को मौसम ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया। यहां 107 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और यातायात प्रभावित हुआ। वहीं राजगीर में 76 किलोमीटर और जीरादेई में 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी दर्ज की गई।बारिश की बात करें तो सिसवन इलाके में सबसे अधिक 14 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि खराब मौसम के दौरान लोग घरों के अंदर ही रहें और बिना जरूरत बाहर निकलने से बचें। विभाग ने लोगों को पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने, बिजली कड़कने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल देने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। शुक्रवार 30 मई को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बिहार में मौसम का यह रौद्र रूप फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा।

Releated Posts

आधी रात के तूफान ने मचाई तबाही: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में करोड़ों का नुकसान, सैकड़ों पेड़ धराशायी

बक्सर, 26 मई (विक्रांत) सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय परिसर में देर रात आई भीषण आंधी और तेज…

रॉन्ग साइड बनी काल: स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, धू-धू कर जली बाइक

नालन्दा, 24 मई (अविनाश पांडेय) हारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित सकरौल गांव के पास रविवार को हुए…

रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, बक्सर दौरे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

बक्सर, 24 मई (विक्रांत) सम्राट चौधरी ने शनिवार को बक्सर दौरे के दौरान बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक ऐलान…

एनसीसी कैंप में ब्रिगेडियर का बड़ा संदेश: कैडेटों में भरी राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा, मेडल पाकर झूमे छात्र

समस्तीपुर, 24 मई (हर्षिता “अश्क”) एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को उस समय उत्साह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top