• Home
  • मुख्य समाचार
  • दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज हो गई है। दरभंगा आईटी पार्क को आईटी और स्टार्टअप गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए शनिवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने अधिकारियों और आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में स्टार्टअप विस्तार और पार्क की सुविधाओं के अधिकतम उपयोग की समीक्षा की गई। इसके बाद सांसद ने अधिकारियों के साथ आईटी पार्क परिसर का निरीक्षण भी किया। बैठक के दौरान सांसद ने आईटी पार्क में उपलब्ध सीटों का अधिकतम उपयोग करते हुए अधिक से अधिक नए स्टार्टअप शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार से मिथिला के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार और नए उद्यम शुरू करने के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने एलएनएमयू के बिजनेस मैनेजमेंट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज सहित अन्य तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप शुरू कराने को लेकर संबंधित संस्थानों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। डॉ. ठाकुर ने बताया कि फिलहाल अविकेयर, अप्लायंस सॉल्यूशन और ब्लू नियो कैंप जैसी कंपनियां आईटी पार्क में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त को बेंगलुरु में हुई बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्तर की कई आईटी कंपनियों और उद्यमियों ने दरभंगा आईटी पार्क में स्टार्टअप शुरू करने तथा परिसर का भ्रमण कर यहां अपनी शाखा खोलने में रुचि दिखाई है। सांसद के अनुसार ईकोपाथ, माय दुकान, फ्रूटेक्स, सिल्करूटेक सॉल्यूशंस, रोबोप्रेनर एआई, एमसेंस, सुरेखा और व्हिजमाइंड्स सॉल्यूशंस समेत कई कंपनियों ने दरभंगा में निवेश और स्टार्टअप गतिविधियों को लेकर रुचि जताई है।

इन कंपनियों के आने से आईटी क्षेत्र को नई गति मिलने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होने की उम्मीद है।गौरतलब है कि 18 जुलाई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दरभंगा आईटी पार्क का वर्चुअल उद्घाटन किया था। अब इसे स्टार्टअप और डिजिटल नवाचार का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं। आईटी पार्क के विस्तार से मिथिला के युवाओं को डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण मदद मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top