• Home
  • मुख्य समाचार
  • कॉकरोच वाली टिप्पणी पर भड़के छात्र और युवा, रोजगार और शिक्षा के अधिकार को लेकर सड़कों पर उतरे
Image

कॉकरोच वाली टिप्पणी पर भड़के छात्र और युवा, रोजगार और शिक्षा के अधिकार को लेकर सड़कों पर उतरे

समस्तीपुर, 24 मई (मोहम्मद जमशेद) जिले के कल्याणपुर में रविवार को छात्र-युवाओं के सम्मान, रोजगार और शिक्षा के अधिकार को लेकर निकाला गया मार्च राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बन गया। सोशल मीडिया पर चल रहे “कॉकरोच जनता पार्टी” अभियान के समर्थन में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, नौजवान, मजदूर और किसान शामिल हुए। मार्च हजपुरवा पंचायत के बसनपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्थानीय चौक पर सभा में तब्दील हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक राम कुमार ने भाजपा और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में सुशासन की जगह “बुलडोजर और एनकाउंटर की राजनीति” को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों और छात्र-युवाओं के खिलाफ दमनकारी कार्रवाइयों को नया सामान्य बनाया जा रहा है। राम कुमार ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और भर्ती परीक्षाएं लगातार पेपर लीक का शिकार हो रही हैं। उन्होंने नीट और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक को संगठित अपराध और राजनीतिक संरक्षण का परिणाम बताते हुए कहा कि लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा कथित रूप से “कॉकरोच” शब्द के इस्तेमाल पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे छात्र-युवाओं के सम्मान पर हमला बताया।सभा में पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार पर संवाद की जगह दमन की नीति अपनाने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने केंद्र और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की। प्रखंड संयोजक शमशीर अहमद के नेतृत्व में निकले इस मार्च में महमूद आलम, राजीव कुमार ठाकुर, पूनम देवी, हरि सहनी, ममता देवी, जानकी देवी और गेना सहनी समेत कई लोग शामिल रहे। नेताओं ने कहा कि छात्र-युवा अब अपने अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे।

Releated Posts

नालंदा में अमन और भाईचारे के साथ मनी बकरीद, ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भारी भीड

नालंदा, 28 मई (अविनाश पांडेय) जिले में गुरुवार को त्याग, समर्पण और कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा पूरे उत्साह,…

बकरीद पर हाई अलर्ट: नालंदा में प्रशासन का सख्त पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई

नालंदा, 28 मई (अविनाश पांडेय) ईद-उल-अदहा (बकरीद) 2026 पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

982 करोड़ की सड़क परियोजना: बक्सर को मिली विकास की बड़ी सौगात, शिक्षा मंत्री ने सीएम को दिया धन्यवाद

बक्सर, 28 मई (विक्रांत) बिहार सरकार ने बक्सर सहित आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार देने…

बक्सर में अफसरों पर डीएम का सख्त एक्शन, मैनुअल स्कैवेंजिंग मामले में एजेंसी ब्लैकलिस्ट करने का आदेश

बक्सर, 28 मई (विक्रांत) जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण मामलों के निष्पादन में लापरवाही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top