• Home
  • मुख्य समाचार
  • कॉकरोच वाली टिप्पणी पर भड़के छात्र और युवा, रोजगार और शिक्षा के अधिकार को लेकर सड़कों पर उतरे
Image

कॉकरोच वाली टिप्पणी पर भड़के छात्र और युवा, रोजगार और शिक्षा के अधिकार को लेकर सड़कों पर उतरे

समस्तीपुर, 24 मई (मोहम्मद जमशेद) जिले के कल्याणपुर में रविवार को छात्र-युवाओं के सम्मान, रोजगार और शिक्षा के अधिकार को लेकर निकाला गया मार्च राजनीतिक और सामाजिक बहस का केंद्र बन गया। सोशल मीडिया पर चल रहे “कॉकरोच जनता पार्टी” अभियान के समर्थन में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, नौजवान, मजदूर और किसान शामिल हुए। मार्च हजपुरवा पंचायत के बसनपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्थानीय चौक पर सभा में तब्दील हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंबेडकर विचार मंच के जिला संयोजक राम कुमार ने भाजपा और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में सुशासन की जगह “बुलडोजर और एनकाउंटर की राजनीति” को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों और छात्र-युवाओं के खिलाफ दमनकारी कार्रवाइयों को नया सामान्य बनाया जा रहा है। राम कुमार ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और भर्ती परीक्षाएं लगातार पेपर लीक का शिकार हो रही हैं। उन्होंने नीट और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक को संगठित अपराध और राजनीतिक संरक्षण का परिणाम बताते हुए कहा कि लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा कथित रूप से “कॉकरोच” शब्द के इस्तेमाल पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे छात्र-युवाओं के सम्मान पर हमला बताया।सभा में पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए सरकार पर संवाद की जगह दमन की नीति अपनाने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने केंद्र और बिहार सरकार के शिक्षा मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की। प्रखंड संयोजक शमशीर अहमद के नेतृत्व में निकले इस मार्च में महमूद आलम, राजीव कुमार ठाकुर, पूनम देवी, हरि सहनी, ममता देवी, जानकी देवी और गेना सहनी समेत कई लोग शामिल रहे। नेताओं ने कहा कि छात्र-युवा अब अपने अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे।

Releated Posts

बक्सर में डीएम साहिला का बड़ा एक्शन प्लान: स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, पढ़ाई से लेकर स्वच्छता और संस्कृति तक पर कसा शिकंजा

बक्सर, 21 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने से लेकर विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजेश राम बोले- उनके आदर्शों से ही मजबूत होगा सामाजिक न्याय

पटना, 21 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केसरी स्व. डॉ.…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

23 अक्टूबर को वोटिंग से पहले समस्तीपुर में प्रशासन का हाई अलर्ट, डीएम ने कसी चुनावी तैयारियों की नकेल

समस्तीपुर, 21 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले स्नातक निर्वाचन एवं शिक्षक निर्वाचन को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

शिक्षा विभाग में बड़ा उलटफेर: क्लर्कों का होगा राज्यस्तरीय तबादला, 30 दिन में सातवें वेतनमान पर फैसला, भागलपुर से शुरू होगा गुरुकुलम

पटना, 21 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शिक्षा विभाग को पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की दिशा में शिक्षा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top