📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बहेड़ी में शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: 20 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय का भव्य भवन, विधायक विनय चौधरी और एलएनएमयू कुलपति ने संयुक्त रूप से रखी आधारशिला ⚡दादाजी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पिता नीतीश कुमार के साथ प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प ⚡दो मासूमों की संदिग्ध मौत से उबाल: इंसाफ की मांग पर सड़कों पर उतरे लोग, डुमरांव के पूर्व विधायक ने उठाई उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की आवाज ⚡छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा ⚡कृषि के भविष्य पर मंथन: बिहार से देशभर के कुलपतियों ने बनाई विकसित भारत की कृषि रणनीति, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों की खुशहाली को बताया सरकार की प्राथमिकता ⚡औरंगाबाद में अपराध का तांडव: तीन अलग-अलग वारदातों में छह घायल, एक की हालत गंभीर ⚡चार साल से जेल में बंद गांजा तस्करी के आरोपित की मौत, डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम ⚡चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम ⚡सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा ⚡चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 51 हजार युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, PM मोदी बोले- विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं देश के युवा
Image

51 हजार युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, PM मोदी बोले- विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं देश के युवा

पटना, 24 मई (पटना डेस्क) पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित 19वें रोजगार मेले में देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा तोहफा दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्हें विकसित भारत मिशन का “युवा कर्मयोगी” बताया।प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में नियुक्त हुए ये युवा आने वाले वर्षों में देश की विकास यात्रा को नई ऊंचाई देंगे। उन्होंने कहा, “विकसित भारत का सपना आप जैसे युवाओं की मेहनत और सेवा भावना से ही साकार होगा।”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने हाल ही में संपन्न पांच देशों की विदेश यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया अब भारत की ताकत और यहां के युवाओं की प्रतिभा को गंभीरता से देख रही है। उन्होंने बताया कि नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे, संयुक्त अरब अमीरात और इटली के साथ सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हरित ऊर्जा, रक्षा और तकनीक जैसे क्षेत्रों में बड़े समझौते हुए हैं, जिनसे भारत में लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से एएसएमएल-टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में मजबूत भागीदार बनेगा और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भारत तेजी से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, जहाज निर्माण, हरित हाइड्रोजन, सुपरकंप्यूटिंग और डिजिटल सेवाओं का वैश्विक केंद्र बन रहा है।पीएम मोदी ने कहा कि सरकार कौशल विकास, आईटीआई आधुनिकीकरण, स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल शिक्षा पर लगातार निवेश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है और छोटे शहरों तथा गांवों के युवा भी नवाचार और उद्यमिता में नई पहचान बना रहे हैं।

नव नियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी केवल पद नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के जीवन को आसान बनाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ काम करने की अपील की।प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि नई पीढ़ी की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और राष्ट्रभक्ति ही भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

Releated Posts

दादाजी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पिता नीतीश कुमार के साथ प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

नालंदा, 29 नवंबर (अविनाश पांडेय) स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रविवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां…

छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) छठ महापर्व के दौरान उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ के बीच पूर्व मध्य रेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top