• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार में उड़ान क्रांति की तैयारी! हर जिले तक पहुंचेगी हवाई सेवा, दरभंगा बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Image

बिहार में उड़ान क्रांति की तैयारी! हर जिले तक पहुंचेगी हवाई सेवा, दरभंगा बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

पटना, 19 मई (अविनाश कुमार) बिहार में हवाई यात्रा और विमानन सुविधाओं को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों में एयर कनेक्टिविटी को 10 गुना तक बढ़ाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सिविल विमानन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर बिहार को पूर्वी भारत का क्षेत्रीय एविएशन हब बनाने की दिशा में बड़ा रोडमैप तैयार किया। मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में हुई बैठक में राज्य के सभी जिलों तक हवाई सेवा पहुंचाने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण, सुरक्षा और बेहतर बुनियादी ढांचे के लिए तेजी से काम किया जाए।

उन्होंने साफ कहा कि बिहार को सुरक्षित, निर्बाध और आधुनिक हवाई संपर्क वाला अग्रणी राज्य बनाना सरकार की प्राथमिकता है।बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने को लेकर हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट के इंटरनेशनल बनने से विदेशों से सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी और पर्यटन, व्यापार तथा निवेश को नया बल मिलेगा। इसके साथ ही राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। पटना हवाई अड्डे के रनवे विस्तार और क्षमता वृद्धि पर भी गंभीर मंथन हुआ। नागर विमानन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा ने रनवे विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके अलावा अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना, पूर्णिया एयरपोर्ट में स्थायी सिविल एन्क्लेव निर्माण तथा फारबिसगंज एयरपोर्ट के उन्नयन पर भी चर्चा हुई।

मुजफ्फरपुर-वाल्मीकिनगर, सहरसा और वीरपुर हवाई अड्डों के विकास को लेकर भी विस्तृत योजना बनाई गई। राज्य की पुरानी हवाई पट्टियों को आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुरूप विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। सिविल विमानन विभाग के सचिव निलेश रामचन्द्र देवरे ने प्रेजेंटेशन के जरिए चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार विमानन मंत्रालय को हर स्तर पर सहयोग देगी ताकि बिहार में आधुनिक एयर इंफ्रास्ट्रक्चर का सपना जल्द साकार हो सके।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top