• Home
  • राज्य समाचार
  • मछली पकड़ने के विवाद ने ली जान: थाने में बुलावे के बाद युवक ने लगाई फांसी, मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
Image

मछली पकड़ने के विवाद ने ली जान: थाने में बुलावे के बाद युवक ने लगाई फांसी, मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

गोरखपुर, 15 जुलाई (अंकित यादव) मामूली विवाद ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। पिपराइच थाना क्षेत्र के समदारखुर्द गांव में मछली पकड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद उस समय दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया, जब जांच के लिए थाने बुलाए जाने से सहमे एक युवक ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को गांव के एक युवक और हकीमुल्लाह के बीच कटिया से मछली पकड़ने को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने पिपराइच थाने में तहरीर देकर मारपीट करने और मोबाइल फोन तालाब में फेंकने का आरोप लगाया। वहीं हकीमुल्लाह ने भी आरोपों को निराधार बताते हुए अपनी ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी थी। दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को जांच के लिए उन्हें थाने बुलाया था।

बताया जाता है कि हकीमुल्लाह के पिता जिब्रिल पहले थाने पहुंचे थे। वहां से उन्होंने बेटे को भी साथ आने के लिए फोन किया। जब वह घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। हकीमुल्लाह का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं ताकि घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच हो सके।

मृतक हकीमुल्लाह दो भाइयों में छोटा था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी और तीन वर्ष व नौ माह की दो मासूम बेटियां हैं। बड़ा भाई मुर्गी पालन का कारोबार करता है, जिसमें हकीमुल्लाह भी समय-समय पर सहयोग करता था। उसकी मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर: दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

पटना, 04 अक्टूबर (पटना डेस्क) भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया के समीप मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 4, 2026

अनंतगिरि घाट पर मौत का सफर: बेकाबू निजी बस पलटी, चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

हैदराबाद, 03 अक्टूबर (अंकिता राय) तेलंगाना के विकाराबाद जिले में शनिवार को अनंतगिरि घाट रोड पर एक दर्दनाक…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 3, 2026

सरकारी आवास पर लगा फरियादियों का तांता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ, 21 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) राजधानी स्थित सरकारी आवास पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

ByByअशोक अश्क अगस्त 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top