• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेन से होगा नेपाल दर्शन, भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से पशुपतिनाथ से पोखरा तक मिलेगा रॉयल सफर
Image

ट्रेन से होगा नेपाल दर्शन, भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से पशुपतिनाथ से पोखरा तक मिलेगा रॉयल सफर

पटना, 18 मई (पटना डेस्क) भारतीय रेलवे ने यात्रियों को धार्मिक पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय यात्रा का अनोखा अनुभव देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पहली बार भारत से नेपाल के लिए विशेष “भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन” चलाने की घोषणा की गई है। ‘पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा’ नाम की यह खास ट्रेन 12 जून को इंदौर से रवाना होगी। रेलवे और IRCTC की इस नई पहल को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह यात्रा केवल ट्रेन सफर तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसे एक संपूर्ण टूर पैकेज के रूप में तैयार किया गया है। इसमें घूमने, रहने, भोजन, स्थानीय यात्रा और सुरक्षा जैसी तमाम सुविधाएं शामिल रहेंगी।

यात्रियों को नेपाल की धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक खूबसूरती को बेहद आरामदायक तरीके से देखने का मौका मिलेगा। करीब 9 रात और 10 दिन की इस यात्रा में यात्रियों को काठमांडू की ऐतिहासिक धरोहरों, प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन, पोखरा की खूबसूरत झीलों और पहाड़ी वादियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा चितवन नेशनल पार्क में रोमांचक जीप सफारी और मनकामना मंदिर तक रोपवे राइड भी इस यात्रा का आकर्षण होगी। इस खास ट्रेन में यात्री मध्य प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों जैसे इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और सतना से बोर्डिंग कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी श्रेणी की व्यवस्था की गई है।

साथ ही दो रेस्टोरेंट कोच भी लगाए जाएंगे, जहां सफर के दौरान भोजन उपलब्ध रहेगा। IRCTC ने इस टूर पैकेज को तीन श्रेणियों में तैयार किया है। थर्ड एसी का किराया करीब 62 हजार रुपये, सेकंड एसी का लगभग 76 हजार रुपये और फर्स्ट एसी का करीब 90 हजार रुपये रखा गया है। पैकेज में 3 स्टार होटल में ठहरने, शाकाहारी भोजन, एसी बस से स्थानीय भ्रमण, ट्रैवल इंश्योरेंस, सुरक्षा और टूर गाइड जैसी सुविधाएं भी शामिल रहेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्री इस विशेष नेपाल यात्रा की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से कर सकते हैं। यह ट्रेन उन लोगों के लिए शानदार मौका मानी जा रही है, जो कम समय में आरामदायक और यादगार विदेशी यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं।

Releated Posts

सुबह 4 बजे आया नौकरी खत्म का मेल: Meta में 8 हजार कर्मचारियों की छंटनी से मचा हड़कंप, AI बना सबसे बड़ा कारण

नई दिल्ली, 20 मई (अशोक “अश्क”) दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Meta में बड़े पैमाने पर छंटनी की…

मॉस्को में ड्रोन हमला: एक भारतीय मजदूर की मौत, तीन साथी घायल

नई दिल्ली, 17 मई (अशोक “अश्क”) रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार को हुए भीषण ड्रोन हमले में…

भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है: सेना प्रमुख की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी, आतंकवाद पर भारत का कड़ा संदेश

नई दिल्ली, 16 मई (अशोक “अश्क) आतंकवाद के जरिए भारत को अस्थिर करने की कोशिशों में लगे पाकिस्तान…

समंदर में फंसा मौत का जहाज: क्रूज पर हंता वायरस का कहर, 3 की मौत, WHO का अलर्ट

नई दिल्ली,, 06 मई (अशोक “अश्क”) केप वर्डे के पास समुद्र में फंसे क्रूज शिप एमवी होंडियस पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top