• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मंत्रियों को मिले नए आप्त सचिव, कई अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी
Image

बिहार सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मंत्रियों को मिले नए आप्त सचिव, कई अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी

पटना, 15 मई (अविनाश कुमार) बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत विभिन्न मंत्रियों के लिए सरकारी आप्त सचिवों की नियुक्ति की गई है। इस बदलाव को सरकार की प्रशासनिक रणनीति और विभागीय कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सबसे चर्चित नियुक्ति मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष कार्य पदाधिकारी कौशलेंद्र कुमार की हुई है।

उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आप्त सचिव बनाया गया है। अधिसूचना के अनुसार कौशलेंद्र कुमार की सेवा वापस किए जाने तक मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंपी गई है। इसी क्रम में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की मंत्री शीला कुमारी के आप्त सचिव के रूप में औरंगाबाद के बंदोबस्त पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 13 मई को विनोद कुमार पंकज को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री के आप्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया। ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सुनील कुमार के आप्त सचिव के रूप में इश्तेयाक अहमद को तैनात किया गया है।

समाज कल्याण विभाग की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता के आप्त सचिव की जिम्मेदारी सुधांशु शेखर को दी गई है। उधर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आप्त सचिव के रूप में रणजीत कुमार की नियुक्ति की गई है। उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर के आप्त सचिव पद पर विमल कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी के आप्त सचिव के रूप में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव कुमार को तैनात किया गया है। वहीं पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के आप्त सचिव मनीष शर्मा बनाए गए हैं। भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह के साथ नलिन कुमार को आप्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। माना जा रहा है कि नई नियुक्तियों से विभागीय कामकाज में तेजी आएगी और मंत्रियों को प्रशासनिक स्तर पर बेहतर समन्वय मिल सकेगा।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top